औरैया07नवम्बर*पुलिस ने एक अवैध ई टिकट दलाल को गिरप्तार कर भेजा जेल*
*हजारो रुपये के 15 ई टिकट किये बरामद*
*दिबियापुर,औरैया।* रविवार को रे0 सु0 ब0 पोस्ट फफूंद ने औरैया क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर हाजी गुलाम रसूल मार्केट खानपुर चौराहे के पास स्थित हन्नानऑनलाइन एंड मोबाइल शॉप से एक व्यक्ति सलमान अली पुत्र इरशाद अली उम्र 25 वर्ष निवासी तिलक नगर जमाल शाह थाना औरैया जिला औरैया को अवैध रूप से ई टिकटों का व्यापार करते हुए गिरफ्तार किया।
पूछने पर आरोपी ने बताया कि वह रेलवे का अधिकृत एजेंट नही है , फिर भी मोबाइल शॉप की आड़ में कई पर्सनल यूजर आई0 डी0 बनाकर उससे रेलवे की ई टिकट बनाकर जरूरतमंदों को कीमत मूल्य से अधिक लेकर बेचने का अवैध कार्य करता है। उसके पास से कुल 15 ई टिकट बरामद हुए ,जिनकी कीमत 22281.63 रुपया है।
उक्त आरोपी के विरुद्ध रे0 सु0 ब0 पोस्ट फफूंद पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एएसआई लाखन सिंह,हेड कांस्टेबल रामअधार राठौर ,राजेन्द्र सिंह ,राकेश कुमार , सुरेन्द्रनाथ तिवारी , सैयद अली अब्बास , धर्मेन्द्र कुमार है। यह जानकारी आरपीएफ थाना प्रभारी फफूंद दिनेश कुमार ने दी।
More Stories
मुंबई20 अक्टूबर 26*दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे सिंगर मीका सिंह
पूर्णिया बिहार 20 अक्टूबर2026 *सितारों की तरह जगमगाया इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल: पूर्णिया
पूर्णिया बिहार20अक्टूबर26* विजय दशमी पर यूपी आजतक परिवार की ओर से देशवासियों को सत्य और धर्म की जीत का महासंदेश*