औरैया05जनवरी*नशा करने से परिवार होता है बर्बाद*,*नशे से दूर रहने की अपील की गई*
*औरैया।* नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को पैग़म्बरपुर गांव में रैली निकालकर लोगो को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। स्लोगन के माध्यम से लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की गई। लोगों ने नशे की कीमत, जिंदगी पर दीमक। नशे की लत, मौत को खत। हम सबकी यही पुकार नशा मुक्त हो हर परिवार। एक दो एक दो नशे की लत को छोड़ दो। हम सबने ठाना है नशे को दूर भगाना है आदि नारे जोर जोर से लगाकर गांववासियों को जागरूक किया। समिति सचिव रीना पाण्डेय ने बताया कि नशे से न केवल नशा करने वाला व्यक्ति प्रभावित होता है बल्कि उसका पूरा परिवार भी बहुत ज्यादा प्रभावित होता है। उनके बच्चों की न तो सही से परवरिश हो पाती है, और न ही सही शिक्षा हो पाती है। नशा करने वाले पहले नशा में पैसा बर्बाद करते है और फिर अपनी बीमारी पर। जागरूकता रैली कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सहित ग्राम पंचायत के बच्चे, बुजुर्ग, युवा, सम्भ्रान्त व्यक्ति, अमित कुमार एवं समिति के कार्यकर्ता राधा, सतेंद्र सिंह आदि उपस्थिति रहे।

More Stories
कानपुर नगर26मई26*लड़खड़ाती उम्मीदों के बीच हक की लड़ाई क़ायम
कानपुर नगर26मई26*थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में शिवराजपुर पुलिस ने किया भंडारा आयोजन
देहरादून26मई26*उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध पारिस्थितियों में मौत, लगातार चली 11 गोलियां