औरैया04जून*जल भराव की समस्या का निदान न हुआ तो कर लूँगा आत्मदाह-राजाराम दोहरे
औरैया जनपद की सदर तहसील अंतर्गत मोहल्ला नरायनपुर में अधिकांशतया अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के लोग रहते है पुलिस चौकी नरायनपुर स्थित राजाराम दोहरे का कहना है कि हम निम्न वर्ग के लोगों का मोहल्ला होने के कारण हम लोगो को नगर पालिका से मिलने वाली सुविधाओं से बंचित रखा जाता है। मेरी मांग जल भराव समस्या पर अगर ध्यान न दिया गया तो मैं आत्मदाह भी करूँगा।
मोहल्ले में नालियों की सफाई न होने के कारण जल भराव जैसी भीषण समस्या रहती है सड़कें भी कच्ची है जिससे बरसात में हम लोगो का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
नरायनपुर से पुलिस चौकी होते हुए दूधिया खेड़ा तक सड़क पर वहीं के कुछ लोगो ने मिट्टी डलवायी थी वरसात होने पर वही मिट्टी विकराल कीचड़ का रु ले लेती है जिससे मोहल्ला वासियो को आने जाने साथ साथ जीवन दूभर हो जाता है
प्रेस के माध्यम से लोगो ने प्रशासन से ये मांग की है कि वरसात आने से पहले नालियों की साफ सफाई एवम सड़क को पक्का कराया जाय।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*