औरैया03मई*खड़ी मोपेड में बाइक ने मारी टक्कर,अधेड घायल*
*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अटसू-अछल्दा मार्ग पर जानिसनगर के पास खड़ी मोपेड में तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मोपेड सवार अधेड़ घायल हो गया। घायल अवस्था मे परिजन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल चिचौली (औरैया) रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार जानिस नगर अटसू निवासी ज्ञान सिंह ( 55 वर्ष ) पुत्र हरदेव प्रसाद किसी काम से मोपेड से अटसू गये थे। जहां से वह अपने घर जानिसनगर पहुँचते ही उसने अपनी मोपेड रोकी। वैसे ही पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने मोपेड में टक्कर मार दी। जिससे ज्ञान सिंह उछल कर दूर जा गिरे, और बुरी तरह से घायल हो गये। घायलावस्था में ज्ञान सिंह को परिजनो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल चिचौली (औरैया) रेफर कर दिया। वही एक्सीडेंट की सूचना के बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग सीएचसी अजीतमल पहुँच गये।

More Stories
भागलपुर 4 अप्रैल 26*रोटरी क्लब और रोटरी पिंक के संयुक्त तत्वावधान में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भागलपुर 4 अप्रैल 26*”संजीदगी एक पहेली” वेब सीरीज की दो-दिवसीय कार्यशाला संपन्न, जल्द शुरू होगी शूटिंग
वाराणसी ४ अप्रैल २६ * मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना, बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें व उपहार भी दिए सीएम योगी ने