औरैया02दिसम्बर*उपजिलाधिकारी व तहसीलदार बिधूना ने सरकारी धान क्रय केंद्र बेला का निरीक्षण किया*
*बिधूना,औरैया।* गुरुवार को उपजिलाधिकारी बिधूना रामअवतार वर्मा व तहसीलदार जीतेश कुमार ने कृषि उत्पादन मंडी समिति बेला में स्थापित सरकारी धान खरीद केन्द्र का औचक निरीक्षण किया|इस अवसर पर उन्होंने क्रय केंद्र पर धान खरीद संबंधी सरकारी अभिलेख देखे,व केंद्र प्रभारी आराधना गिरि से धान खरीद की विस्तृत जानकारी की |उन्होंने केन्द्र प्रभारी श्रीमती गिरि को मानकानुसार किसानों की धान खरीद के निर्देश दिए,| इस संबंध में धान क्रय केंद्र बेला की प्रभारी आराधना गिरि ने अधिकारियों को मानकानुसार धान खरीद किये जाने के बारे में जानकारी दी |इस अवसर पर अधिकारियों ने कुछ किसानों से धान खरीद के बारे में भी जानकारी की जिस पर उन्होंने संतुष्टि प्रकट की | केन्द्र प्रभारी ने कहा कि वह धान खरीद केंद्र पर किसानों का भरपूर ख्याल रखती हैं और उनके द्वारा सभी सुविधायें भी मुहैया करायी जा रही हैं। कहा किसानों के हित को सर्वोपरि मानते हुऐ वह अपने माता पिता की अति गंभीर अस्वस्थता के बावजूद भी क्रय केंद्र पर धान खरीद का कार्य देख रही हैं।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*