औरैया02दिसम्बर*उद्योग व्यापार मंडल ने भाजपा कार्यालय पर दिया सांस्कृतिक धरना*
*थाना प्रदर्शन कर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा को सौंपा ज्ञापन*
*औरैया।* उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के व्यापारियों ने गुरुवार को हाईकमान के निर्देश पर गुरुवार को भाजपा कार्यालय पहुंचकर जीएसटी की बढ़ोतरी को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए बढ़ी हुई जीएसटी को वापस लेने के लिए अपनी मांगों का ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीराम मिश्रा को सौंपा है।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट )के तमाम व्यापारियों ने जो कपड़ा, जूता, रेडीमेड व इनवर्टर के व्यापार से जुड़े हुए व्यापारी थे। इन व्यापारियों की सरकार से मांग थी कि पूर्व में 5 प्रतिशत जीएसटी की जगह अब 1 जनवरी 2022 से 12 प्रतिशत जीएसटी लगाए जाने का विरोध करते हुए एक ज्ञापन सांकेतिक धरना के साथ माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए औरैया भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा को भाजपा जिला कार्यालय पर जाकर सौंपा। जिला अध्यक्ष से मांग करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री कार्यालय माननीय प्रधानमंत्री के पास ज्ञापन भेजना सुनिश्चित करें। सांकेतिक धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में व्यापार मंडल के राजेश बाजपेई (बबलू ) ,राम कुमार विश्नोई, अमर विश्नोई ,दीपक अग्रवाल, अजय अग्निहोत्री , बृजेश बंधु , खुर्रम ताज , रिपुसूदन दीक्षित , देवेंद्र वर्मा , विजय शर्मा , नितिन अग्रवाल, शिव कुमार श्रीवास्तव , कमल वर्मा , हीरा वर्मा , रमाकांत मिश्रा , माधव तिवारी , नवीन गुप्ता , रविशंकर शुक्ला , देवेश शुक्ला , हरमिंदर सिंह सरदार , शरीफ खाँन , मयंक शुक्ला , माधव तिवारी , शरद अवस्थी , मनीष अग्रवाल , रानू पांडे , सफी अहमद , रमेश यादव , आतू वर्मा , रामू गुप्ता व मुन्ना गुप्ता सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर 2026 *पूर्णिया में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त,
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया में राष्ट्रीय पोषण माह का धमाल: मध्य विद्यालय तेतराही में लगा अनोखा पोषण मेला,
मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल