औरैया02जनवरी*कृषि राज्यमंत्री ने मुक्ति धाम निर्माण का किया भूमिपूजन**जौरा गांव में एक सड़क मार्ग का किया लोकार्पण*
*औरैया।* अजीतमल विकासखंड की ग्राम पंचायत बीघेपुर में रविवार को पंचायत भवन के लिए मंत्रोच्चार के साथ उप्र सरकार के कृषि राज्यमंत्री व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक लाखन सिंह राजपूत ने भूमि पूजन किया।
इस दौरान ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित समारोह में उप्र सरकार के कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व जिले के विकाश कार्यों को विस्तार से बताकर कहा कि इतना विकाश पहले की सरकारों ने नहीं किया जितना विकास मोदी व योगी जी ने करवाया । राज्यमंत्री ने कहा कि बीघेपुर गांव में ई ग्राम स्वराज योजना के अन्तर्गत 17 लाख 46 हजार की लागत से भवन निर्माण का कार्य करवाया जायेगा। इसमें आप सभी लोगों को सारी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं कहा कि आप लोगों के लिए जो भवन बन रहा है इसे अपने घर की तरह सार-संभाल करें। वहीं संबन्धित अधिकारियों से कहा कि भवन निर्माण का गुणवत्ता पूर्वक काम कराएं, जिससे भवन निर्माण में गुणवत्ता आएगी और ग्राम पंचायत भवन अच्छा बनेगा। इससे पूर्व कार्यकम आयोजक प्रधान लोकेंद्र सिंह , प्रेम सिंह आदि ग्रामवासियों ने मुख्यातिथियों का मालार्पण व शालारप्रन व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रांतीय कार्यकरिणी सदस्य आशाराम राजपूत,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता,अवधेश सिंह पिंकी ,सतेंद्र भदौरिया, जितेन्द्र राजावत , अर्जुन सिंह राजपूत ,किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अवनीश राजपूत आदि गांवों के प्रधान उपस्थित रहे। वहीं औरैया ब्लाक की ग्राम पंचायत जौरा में कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने मुक्ति धाम के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया व एक सड़क का लोकार्पण किया। इससे पूर्व कृषि राज्यमंत्री ने ग्रामवासियों को सर्दी से बचने के लिए कम्बल वितरित किए। इस दौरान कार्यकम आयोजक जौरा प्रधान प्रेम बाबू त्रिपाठी ,डाक्टर नरेंद्र त्रिपाठी , श्याम राजपूत , कुलदीप दुबे आदि लोग उपस्थित रहे। व लोगो ने राज्यमंत्री का मालार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak