औरैया 31 अगस्त *दिव्यांग अधेड़ अचानक हुआ पैरालाइसिस का शिकार*
*औरैया।* शहर के मोहल्ला निवासी एक दिव्यांग अधेड़ बुधवार की दोपहर औरैया कानपुर रोड स्थिति एक फास्ट रूट दुकान पर नाश्ता कर रहा था। उसी समय अचानक फेश पैरालाइसिस का शिकार हो गया। जिस पर पास पड़ोस के लोगों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया , जहां से चिकित्सकों ने स्थित गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।
स्थानीय मोहल्ला ब्रह्म नगर निवासी दिव्यांग नित्यानंद पांडे 50 वर्ष जोकि पैरों से दिव्यांग है। वह बैसाखी के सहारे चलता है। बुधवार की दोपहर वह औरैया कानपुर रोड स्थित एक फास्ट फूड की दुकान पर नाश्ता कर रहा था , उसी समय अचानक वह फेश पैरालाइसिस की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसका मुंह टेढ़ा पड़ गया। इसके अलावा कुछ देर बाद उसकी जुबान भी चली गई। जानकारी होने पर पास पड़ोस के लोगों ने उसे 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया , जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई इटावा रेफर कर दिया। अधेड़ की हालत स्थिर बनी हुई थी।

More Stories
नई दिल्ली5मई2026*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
अयोध्या4मई26*तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए
बांदा4मई26*डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत चंदौर में भ्रष्टाचार का शिकायती पत्र दिया*