औरैया 31 अगस्त *रेलवे फाटक में आई तकनीकी खराबी एक घण्टे तक जाम में फंसे रहे वाहन सवार*
*एक्सप्रेस ट्रेनों को तीस स्पीड के काशन से गुजारा गया*
*कंचौसी,औरैया।* दिल्ली हावड़ा रूट व कंचौसी लहरापुर मार्ग पर बने पूर्वी रेलवे फाटक में तकनीकी कमी आ जाने से फाटक बंद हो गया। परिणामस्वरूप मार्ग के दोनों ओर जाम लग गया। इससे वाहनों में सवार यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग के तकनीकी कर्मचारियों द्वारा फाटक दुरुस्त किए जाने के बाद फाटक खुला। तब कहीं जाकर लगभग एक घंटे तक तक फंसे रहे वाहन निकल सके।फाटक बंद होने से कालका एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को 30 के काशन से गुजारा गया।बुधवार दोपहर 12 बजे मालगाड़ी निकलने के बाद रेलवे फाटक को बन्द किया गया ,जब ट्रेन गुजर गई और रेल कर्मी ने फाटक खोलना चाहा तो वह नहीं खुला उसमें तकनीकी कमी आ गई। जिसके फलस्वरूप सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। और वाहन फंस गए। वाहनों में बैठे यात्रियों और चालकों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों द्वारा प्रयास कर फाटक की तकनीकी खामी को दूर किया गया। तब कहीं जाकर दोपहर 1 बजे फाटक खुला और लगभग एक घंटे तक फंसे रहे वाहन अपने गन्तव्य स्थान की ओर रवाना हो सके। स्टेशन मास्टर महेंद्र बाबू ने बताया फाटक में आई तकनीक कमी के कारण दिक्कतें रही।

More Stories
कौशाम्बी17अगस्त26*60 फरियादियों ने मांगा न्याय मिला 4 को, डीएम एवं एसएसपी ने तहसील चायल में सुनी जनशिकायतें*
कानपुर देहात17अगस्त2026*डीएलएसए अध्यक्ष के निर्देशन पर सचिव ने किया जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण,*
जयपुर17अगस्त26* राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, सरकारी नौकरी के लिए छोटे भाई को बनाया डमी कैंडिडेट,