औरैया 30 दिसम्बर *बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा व युवक गंभीर घायल*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड रहट पुरवा के समीप गुरुवार को बाइक ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी। जिससे छात्रा के अलावा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को निजी साधन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों गंभीर घायलों को रेफर कर दिया। वहीं एक अन्य दुर्घटना में औरैया निवासी एक महिला घायल हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रहट पुरवा निवासी आराधना 16 वर्ष पुत्री सुरेश चंद्र जो की कक्षा 11 की छात्रा है। वह गुरुवार की दोपहर करीब पौने 2 बजे कॉलेज से छुट्टी होने के बाद साइकिल से अपने गांव जा रही थी, जैसे ही वह गांव के समीप हाईवे रोड पर पहुंची। उसी समय बाइक सवार दीपू 30 वर्ष पुत्र राजेश निवासी मोहल्ला दयालपुर औरैया जोकि अपनी मां को जनपद कानपुर देहात में एक गमी में छोड़कर बाइक से वापस औरैया लौट रहा था। उसी समय बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उपरोक्त छात्रा एवं बाइक चालक रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल छात्रा एवं बाइक चालक को अलग-अलग निजी साधनों से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने छात्रा एवं युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मिनी पीजीआई इटावा/ कानपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर उपरोक्त घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गये। बताया जाता है कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाये हुए था। एक अन्य दुर्घटना में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे औरैया के ठठराई मोहाल निवासी गुड्डी 45 वर्ष पत्नी सोवरन मार्ग दुर्घटना में घायल हो गई। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा था।

More Stories
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां
जयपुर२४ जून २०२६ * राजस्थान में मानसून एंट्री पर IMD अपडेट, जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के मिले संकेत