औरैया 28 दिसम्बर *हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल
फफूंद (औरैया)
थाना क्षेत्र के एक गांव में रोड के किनारे बकरी चरा रहे एक युवक आम के पत्ता तोड़ते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आगया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुचे स्वजन शव को लेकर घर चले गये।
थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर डाडा निवासी तहसीलदार का 17 वर्षीय पुत्र शिवम चौहान अपने पिता के साथ मे मिलकर खेती किसानी का कार्य करता है। मंगलवार की शाम को बकरी चराने के लिए घर से निकला बकरी लेकर फफूंद मुरादगंज मार्ग पर भट्टा के पास में रोड के किनारे पर आम के पेड़ से लघ्घी से आम के पत्ता तोड़ने लगा इतने में किसी तरह पेड़ के ऊपर से निकली बिजली की 33 हजार की लाइन करंट के चपेट में आगया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देख गांव के लोग एकत्रित हो गये। जिन्होंने स्वजनों को जानकारी दी जानकारी होते ही घटना स्थल पर पहुचे स्वजन शव को लेकर घर चले गये।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिह का कहना है कि मुझे इस सम्बंध में कोई जानकारी नही है। नही किसी ने कोई सूचना दी है। जानकारी की जा रही है
More Stories
बांदा 14 अक्टूबर 26*में नवरात्रि पर DJ और लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर रोक की मांग
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26,*17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम शामिल करने और जानकारी करने को विशेष कैंप का आयोजन,,,
बांदा 14 अक्टूबर 26मिशन शक्ति 6.0 – DIG और SP पहुंचे वृद्धा आश्रम, बुजुर्गों को दी नवरात्रि, दशहरा और दीपावली की शुभकामनाएं*