[12/27, 7:40 PM] Ram Prakash Upaajtak: *प्रतियोगी परीक्षाओं के शाल्वर गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने घटना का किया खुलासा*
*बड़ी मात्रा में लैपटॉप समेत सामान हुआ बरामद*
*औरैया।* पुलिस की एसओजी व थाना दिबियापुर की पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए विभिन्न राज्यों में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर आउट कराने वाले तथा पेपर शाल्वर गैंग के मास्टरमाइंड सहित 11 अंतरराज्यीय अभियुक्तों को भारी मात्रा में लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल फोन व अन्य सामान सहित गिरफ्तार किया गया है। घटना का खुलासा एसपी ने प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यालय पर किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार वर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 26 नवंबर 2021 को उत्तर प्रदेश में यूपी-टेट प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी। परंतु परीक्षा के दिन ही पेपर आउट हो जाने के कारण परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पेपर सॉल्वर गैंग तथा पेपर आउट करने व कराने वाले गिरोह तथा इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश निर्गत किये गये थे। इसी के चलते पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सुरेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में एसओजी औरैया के साथ पुलिस टीम का गठन किया गया था। एसपी ने बताया कि टीम द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए विभिन्न माध्यमों से इलेक्ट्रॉनिक मैन्युअल साथियों को संकलन का कार्य किया जा रहा था, तथा इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा एक गिरोह को चिन्हित किया गया था, तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा चिन्हित गिरोह को गिरफ्तारी के लिए एसओजी औरैया व थाना दिबियापुर से संयुक्त टीम गठित की गई थी। एसपी ने खुलासा करते हुए कहा कि 27 दिसंबर 2021 सोमवार को शाल्वर गैंग के 11 अंतरराज्यीय सदस्यों को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि अभियुक्त पवन पोरवाल इस गिरोह का मुख्य सरगना है, जो नोएडा में डिजिटल भारत के नाम से मार्केटिंग कंपनी का संचालक है। वह 3 वर्ष से इस गैंग को चला रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर द्वारा 50 हजार रुपए के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
[12/27, 7:40 PM] Ram Prakash Upaajtak: *इंसैट 1*
*पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त*
*औरैया।* मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सोमवार को सॉल्वर गैंग के मुख्य सरगना पवन कुमार पोरवाल पुत्र उमेश चंद्र पोरवाल निवासी झींझक जनपद कानपुर देहात, गौतम कुमार पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम तिर्वाकुली बाबतमऊ जनपद हरदोई, बृजेंद्र कुमार पुत्र उमेश शंकर निवासी विकास नगर थाना दिबियापुर जनपद औरैया, शुभम सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी किशन नगर ककराई थाना दिबियापुर जनपद औरैया, अक्षय यादव पुत्र सेवक लाल यादव निवासी कलेक्ट्री रोड कांशीराम कॉलोनी दिबियापुर औरैया, हिमांशु कुमार पुत्र स्वर्गीय रणधीर कुमार निवासी नई बस्ती इंदिरा नगर दिबियापुर जनपद औरैया, अश्वनी सिंह पुत्र रामस्वरूप संखवार निवासी वार्ड नंबर 11 श्रीनगर झींझक जनपद कानपुर देहात, वीरू पुत्र अरुन्द्र प्रताप सिंह निवासी रावतपुर थाना बिधूना जनपद औरैया, सतीश कुमार पुत्र अवधेश कुमार निवासी सुल्तानपुर इटावा, अमित राठौर पुत्र बालेश्वर निवासी केझरी पोस्ट रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात व अभिषेक कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी दुर्गा नगर थाना दिबियापुर जनपद औरैया आदि को गिरफ्तार किया गया है।

More Stories
मिर्जापुर 6मई २६*बाल संरक्षण गृह का आकस्मिक निरीक्षण
अयोध्या 6मई26*सत्तीचौरा चौकी के महमदपुर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है।
अयोध्या6मई26*बड़े मंगलवार पर रघुवंशी अयोध्यावासी सेवा संस्थान का विशाल भंडारा*