औरैया 27 दिसम्बर *एंबुलेंस में प्रसूता ने नवजात शिशु को दिया जन्म*
*जच्चा व बच्चा को अस्पताल में कराया गया भर्ती दोनों स्वस्थ*
*औरैया।* डिलीवरी के लिए 102 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल आ रही एक प्रसूता ने रास्ते में ही एंबुलेंस स्टॉफ की देखरेख में सोमवार की सुबह नवजात शिशु को जन्म दिया। गाड़ी चालक जच्चा व बच्चा को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां पर उन्हें भर्ती कराया गया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताये जा रहे हैं। जच्चा व बच्चा के स्वस्थ होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुभकामनाएं दी गई हैं।
विकासखंड औरैया क्षेत्र की ग्राम पंचायत पढीन के मजरा सुंदरपुर निवासी सरोजिनी 25 वर्ष पत्नी नरेश प्रसव पीड़ा के चलते सोमवार को सुबह करीब सवा 10 बजे 102 एंबुलेंस के द्वारा डिलीवरी के लिए 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय आ रही थी। उसी समय रास्ते में उसे तेज प्रसव पीड़ा होने लगी, साथ में मौजूद ग्रामीण आशा मंजू एवं एंबुलेंस चालक संतोष व परिचालक ईएमटी रामवीर की देखरेख में महिला ने नवजात शिशु (बच्चे) को जन्म दिया। एंबुलेंस चालक व परिचालक उपरोक्त महिला को अस्पताल ले आये। जहां पर जच्चा व बच्चा को भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार जच्चा व बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इमरजेंसी मेडिकल एजुकेटिव प्रोग्राम मैनेजर नितिन ज्ञान व हेल्प डेक्स संचालिका प्रियंका ने उपरोक्त जानकारी दी है। इसके अलावा अस्पताल के चिकित्सकों तथा कर्मचारी गण बृजमोहन व सत्येंद्र आदि ने जच्चा व बच्चा के स्वस्थ होने पर शुभकामनाएं दी हैं।

More Stories
अयोध्या 6मई26*सत्तीचौरा चौकी के महमदपुर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है।
अयोध्या6मई26*बड़े मंगलवार पर रघुवंशी अयोध्यावासी सेवा संस्थान का विशाल भंडारा*
कानपुर नगर6मई26*जनता दर्शन में पहुंची ‘गुल्लक लूट’ की फरियाद, बच्ची की कहानी सुन भावुक हुए डीएम*