औरैया 27 अप्रैल *बुजुर्ग का निधन, समाजसेवियों ने किया अंतिम संस्कार*
*फफूंद,औरैया।* कस्बा में बुधवार की दोपहर को एक बृद्ध की बीमारी के कारण निधन हो गया। घर का कोई नही होने पर समाज सेवियों ने उसका अंतिम संस्कार किया।
कस्बा के बकर मण्डी में 10,12 वर्ष से आजीतमल क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी राम औतार दुकानदारो की सेवा किया करता था। उसकी हालत अचानक खराब हो गई। जिसका इलाज स्थानीय दुकानदारो ने करवाया। बुधवार को अचानक उसका निधन हो गया। जिसकी सूचना स्थानीय दुकानदारो ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर आए भांजे मोहर सिह की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने पर समाज सेवियों की मदद से पुलिस ने हिन्दू रीत रिवाज से उसका अंतिम संस्कार करवाया। इस मौके पर समाज सेवी आशीष पोरवाल, सभासद प्रबल शर्मा, धनन्जय गुप्ता, कैलाश यादव, दीपक गौतम, आयुष पोरवाल, रवि शंकर मौजूद रहे।

More Stories
बांदा 30 जून 26* तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत – चालक ट्रक लेकर फरार*
कानपुर नगर30जून26*अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद का जगह जगह हुआ स्वागत
प्रयागराज30जून26*उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया पाठ्यक्रम