औरैया 27 अक्टूबर *रामलीला को बेहतर बनाने का किया जा रहा प्रयास- एलएस गुप्ता*
*बिधूना,औरैया।* मंगलवार को रामलीला महोत्सव में आयोजित रामलीला का समाजसेवी गुड्डू श्रीवास्तव एंव बिन्तू गुप्ता,गोलू गुप्ता ने जहाँ संयुक्त रुप से भगवान राम की आरती बंदना कर रामलीला का शुभारंभ किया , वही सुग्रीव मिलन ,वाली वध , सीता की खोज एंव लंका दहन की लीला देखकर दर्शक भाव विभोर हो गये। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं प्रसपा के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस ने भी भगवान राम की आरती बंदना की। इस अवसर पर रामलीला के दौरान हास्य कलाकार पंचम लाल ने लीला के दौरान नृत्य एंव हास्य का अभिनय कर दर्शकों को जमकर गुगुदाया, और हंसने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर संजय शुक्ला ,अरविंद सविता ब्रजेश पाठक ,गोलू गुप्ता ,ब्रजेश कुमार गुप्ता इंदपाल ,चैंया गुप्ता ,नीलू पोरवाल , रज्जाक ,असलम ,मंजू चौहान ,मोनू गुप्ता अमन गुप्ता, आदि मौजूद थे। रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस ने कहा यहाँ के लोगों के असीम प्यार, स्नेह और सहयोग के चलते दशकों पूर्व शुरू हुई रामलीला को रामलीला समिति द्वारा और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा बिधूना की रामलीला देश प्रदेश में मशहूर है। कहा वह समय- समय पर नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराते रहते हैं। इस अवसर पर देश , प्रदेश से आए ख्याति प्राप्त कलाकारों ने रामलीला का स्वस्थ मंचन किया। जिस पर दर्शकों ने कलाकारों का जमकर उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर, मुकेश गुप्ता , दीपू , उत्तमचंद गुप्ता ,बिन्तू गुप्ता , मोनू गुप्ता , गुड्डू शुक्ला ,संजय गुप्ता ,सुदामा गुप्ता , रामजी सेंगर ,अमन गुप्ता ,भारत गुप्ता, देवेन्द्र कुमार नरेश यादव , मनीष तोमर , आलोक गुप्ता , श्रीकांत गुप्ता , रंगीला पोरवाल आदि मौजूद रहे।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak