औरैया 27 अक्टूबर *कंचौसी में शिविर लगाकर विधुत विभाग ने वसूले पैतीस हजार*
*कंचौसी,औरैया।* बिजली विभाग द्वारा कंचौसी कस्बा स्थित ब्राइट कम्प्यूटर संस्थान में बुधवार को शिविर लगाया गया। शिविर के माध्यम से विभाग के सभी गांवों के उपभोक्ताओं द्वारा अपना अपना बकाया बिजली बिल जमा कराया गया। मौके पर विद्युत विभाग के कंचौसी उप केंद्र के जेई ने कहा कि जितने भी उपभोक्ता हैं , अपना बकाया बिजली बिल जमा कर दें।बकायदारों को सौ प्रतिशत एकमुश्त समाधान योजना के तहत ब्याज माफ किया जाएगा। और कहा हठी बिल बकायेदारों को बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। फिर भी बिजली उपयोग करते हुए पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शिविर में लगभग पैतीस हजार रुपये उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा किए। शिविर लगने से बिजली बिल जमा करने की उपभोक्त्ताओं की भीड़ लगी रही। बिजली बिल जमा करने को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी गई। उन्होंने कहा अब इस तरह का शिविर प्रत्येक सप्ताह लगाया जाएंगा।इस मौके पर विद्युत विभाग के जेई आरबी बाथम, लेखाधिकारी जासु बाबू, बिलिंग सुपरवाइजर सोनू कुमार ,करन यादव व टीटम सिंह कठेरिया व उपभोक्ता मौजूद रहे।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*