April 19, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या27अक्टूबर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

अयोध्या27अक्टूबर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

[27/10, 4:57 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
डीसीएम चालक हत्याकांड का मुख्य आरोपी सतीश गिरफ्तार। कोतवाली नगर पुलिस ने नाका ओवरब्रिज के पास से किया गिरफ्तार।14 अक्टूबर को हुई थी डीसीएम चालक राम कुमार की हत्या।सीतापुर में मिला था शव। अयोध्या से बहराइच के लिए रवाना हुआ था डीसीएम चालक डीसीएम पर पेंट लादकर। पेंट बेचने की लालच में साथियों ने ही कर दी थी डीसीएम चालक की हत्या। दो आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी सतीश रहने वाला है बाराबंकी का।
[27/10, 5:21 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: सच्ची बात

#शिक्षा
20 साल पढ़ाई करके 25 साल का युवक कॉलेज से बाहर आता है तो प्राप्त हुई शिक्षा में वो तैरना नही जानता है कि डूब न जाये, गाड़ी नही चला सकता कि ड्राइवर बन जाये, बाल नही काट सकता, पंचर नही बना सकता, गाड़ी की मरमत नही कर सकता, भोजन नही बना सकता, राजमिस्त्री का काम नही कर सकता है। नवीनतम पद्धति से खेती नही कर सकता है। वह सिर्फ एक काम कर सकता कि ट्यूशन पढ़ा सकता है जो उसने पढा है।
वह क्या करेगा ? वह सरकारी नौकरी के फॉर्म भरेगा जहां उसे बैठकर तनख्वाह मिले। फॉर्म भरने के अतिरिक्त वह घर पर बैठा रहेगा और सिस्टम को गाली देगा। जब नौकरी नही मिलेगी तो जनरल स्टोर की दुकान खोल लेना सबसे आसान काम है। उसको बेचना है, सब्जी बेचे या फल अथवा दवा-दारू पर उसे उत्पादन करने हेतु शिक्षित नही किया है केवल बेचने और सरकारी नौकरी हेतु उसका माइंडसेट फिक्स है।
हमे व्यवसायिक शिक्षा नही दी गयी है। उत्पादन की तरफ हमारा ध्यान नही ही जाता है, इसीलिये आज सारी चीजें चीन जापान, वियतमान, अमेरिका से आ रही है।
नौकरी वाले दिन चले गए। युवक पढ़ें या बिना पढ़े उत्पादन पर जोर लगाएं, सर्विस प्रदाता पर जोर लगाएं। इसी में समाज का भला है। उत्पादन से मंहगाई घटेगी। कंप्यूटर न बना पाए तो प्लास्टिक के खिलौने बनाएं। खिलौने न बने तो खेती में नए नए उत्पाद कीवी, ड्रैगन फ्रूट, अशवगंधा, मशरुम, मछलीपालन के उत्पादन पर काम करें। आयुर्वेद उत्पाद सबसे बेहतरीन विकल्प है। नौकरी को ध्यान में रखकर पढ़ाई करना सबसे ज्यादा नुकसानदायक है। इसको पढ़ाई नही जीवन बर्बाद करने की विधा कहा जाय।
*वासुदेव यादव*
[27/10, 6:21 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: प्रेसनोट।

अयोध्या।
ग्राम रोजगार सेवकों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक/सम्मान समारोह कल -अमरदीप गौड
उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ मंडल अयोध्या की समीक्षा बैठक 28.10.2021 दिन बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय ग्राम्य संस्थान डाभासेमर मे किया जाएगा इसकी जानकार संगठन के जिला अध्यक्ष अमरदीप गौड ने दी उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम मे प्रांतीय नेताओ का सम्मान समारोह किया जायेगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भूपेश कुमार सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप शाही, प्रदेश प्रभारी कमलेश कुमार गुप्ता, प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी सहित मंडल के जिले जिसमें जनपद अमेठी, सुल्तानपुर,अंबेडकर नगर की जनपद कार्यकारिणी शामिल होगी एवं जनपद अयोध्या के सभी 11 ब्लॉकों के कार्यकारिणी भी इसमें प्रतिभाग करेंगी।
[27/10, 6:49 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
सीएम योगी के निर्देश पर दीपोत्सव से पहले दीवाली मेला।कल 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलेगा दीवाली मेला।शहर के जीआईसी ग्राउंड में चल रही दीवाली मेले की तैयारी।नगर निगम लगवा रहा दीवाली मेला। दोपहर 12 बजे अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय करेंगे मेले का उद्घाटन।पटरी दुकानदार भी लगाएंगे दीपोत्सव में अपनी दुकाने। कुम्हार भी लगाएंगे अपना स्टाल।दिवाली संबंधित सामानों की होगी बिक्री। और भी कई विभागों के लगेंगे स्टाल। मेले में आयोजित होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम।मैजिक शो, नुक्कड़ नाटक,कठपुतली स्थानीय लोक गायन समेत कई आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम।

About The Author

Taza Khabar