औरैया 27 अक्टूबर *पूर्व सांसद प्रदीप ने 2022 में अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का दिलाया भरोसा*
*औरैया।* सपा के पूर्व सांसद प्रदीप यादव ने बुधवार को भाग्यनगर विकास खंड क्षेत्र के गांवों के बूथों पर जाकर पार्टी संगठन की मजबूती की नब्ज टटोलने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती में प्राण प्रण से जुटने की अपील करते हुए 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने का कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया।
पूर्व सांसद प्रदीप यादव ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में कन्या विद्याधन विधवा विकलांग पेंशन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 108 व 102 एंबुलेंस पुलिस सहायता के लिए डायल 100 आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे मेट्रो रेल जैसी योजनाएं दी थी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में महंगाई बेरोजगारी से जनता त्राहि त्राहि कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह गांव-गांव घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों रीतियों का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास करें। पूर्व सांसद ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी है ऐसे कार्यकर्ताओं की भावनाओं को कभी ठेस नहीं पहुंचने की जाएगी।
इस मौके पर धीरेंद्र दोहरे आलोक दोहरे सुरेश चंद गुप्ता सुशील पाल अजय प्रकाश प्रशांत कुमार जगदीश सिंह राज कुमार पाल अजय कुमार बृजेश निगम निगम सुधीर सिंह राजकुमार अरुण पाल जय नारायण पंकज पाल भानु प्रताप सियाराम राजपूत सज्जन सिंह नन्नू पाल हरप्रसाद बाल्मिक राशिद अली मनोज यादव सुनील कुमार मनोज कुमार अभिनेश कुमार आदि सैकड़ों की संख्या में प्रमुख सपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया