औरैया 26 मार्च *विशेष शिविर द्वितीय दिवस का कार्यक्रम संपन्न*
*फफूंद,औरैया।* शनिवार को श्री राम कुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय औरैया के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम सरांय बिहारीदास सरैया में घर-घर जाकर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीण महिलाओं , बच्चों व बुजुर्गों को जाकर के सफाई के विषय में जानकारी दी। प्रोफ़ेसर अनूप कुमार कार्यक्रम के अधिकारी मौजूद थे। समन्वयक प्रोफेसर इंद्रपाल ने बच्चों के साथ यह डाटा इकट्ठा किया, कि गांव में कितने प्रतिशत लोग साफ-सफाई आदि से दूर है।इंद्रपाल ने बताया गांव में स्वच्छता को लेकर के जागरूकता की कमी है , इससे दूर करने से बीमारी आदि से बचा जा सकता है। इस मौके पर प्रोफेसर अनुज प्रताप सिंह, जितेंद्र दोहरे, वेद प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*बायसी में बुजुर्गों के सम्मान में बड़ा आयोजन*
बाँदा 25 नवम्बर 26*बाबूलाल चौराहा से निकली भक्त चरित्र कलश यात्रा, मनमोहक झांकियों ने मोहा मन*
लखनऊ 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….**