औरैया 26 अगस्त *गैस भरते समय मारुति वैन में लगी आग, ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत कर बुझाई आग*
*फफूंँद,औरैया।* थाना क्षेत्र के केशमपुर गांव में मारुति वैन में गैस भरते समय अचानक आग लग गई। आग लगने से मारुति वैन गाड़ी जल गई। आस पास के लोगो ने पानी व मिट्टी से आग बुझाई।
थाना क्षेत्र के गांव केशमपुर में अवैध तरीके से घरेलू सिलेंडर के गैस को रिफलिंग करके गाड़ियों में भरा जाता है। शुक्रवार को फफूंद कस्बा के मोहल्ला मोतीपुर निवासी आशीष कुमार अपनी मारुती वैन को लेकर केशमपुर गांव में गया था। पॉवर हाउस जाने वाले रास्ते पर खाली पड़े प्लाट में गाड़ी लगाकर सिलेंडर से मशीन के द्वारा गैस भर रहा था। तभी अचानक वैन गाड़ी में आग लग गई। आग लगने से गाड़ी जलने लगी गाड़ी में आग की लपटे देख गांव के लोग आगये पास में लगी समर को चालू करके आग बुझाई गई। जब तक आग बुझी तब तक वैन गाड़ी जलकर राख हो गई थी।इस सम्बंध में अपराध निरीक्षक राजपाल सिह ने बताया कि मौके पहुंच रहे हैं।

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*