औरैया 25 फरवरी *गोकुलपुर में जगला काटकर लाखों की चोरी*
*गोकुलपुर गांव निवासी सुरेंद्र पाल के घर में देर रात को अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया, महिला ने शोर मचाया तो महिला की कर दी पिटाई*
*अजीतमल,औरैया।* अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक चोरियों से लोग दहशत में हैं। गुरुवार रात चोरों ने गोकुलपुर गांव में एक घर के बाहर खिड़की तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
घर के अंदर शोर सुनकर महिला जाग गई, जागने पर महिला ने देखा और शोर मचाया तो उसे चोरों ने पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।गांव गोकुलपुर निवासी सुरेंद्र पाल पुत्र छोटेलाल खेती किसानी का काम करते हैं। उनके दो मकान बने हुये हैं। एक मकान में सुरेंद्र पाल स्वयं लेटे हुये थे। दूसरे मकान में पुत्र बधू पिंकी एवं पत्नी रानी देवी सो रही रही थीं। पुत्र संजय उर्फ संजू 102 एम्बुलेंस में चालक है। वह ड्यूटी पर गया हुआ था। रात में करीब दो बजे अज्ञात चोर जंगला काटकर अंदर के अंदर घुसे तो बहू पिंकी की आंख खुल गयी, उसने शोर मचाना शुरू किया तो बदमाशों ने उससे मारपीट कर दी।जिसके बाद उसके गले मे पड़ी जंजीर छीन ली और कमरे में रखा बक्सा उठा ले गये। रात में ही पुलिस को सूचना दी गयी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह सी ओ प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। इस संबंध में सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

More Stories
किसनगंज24जून26*मुहर्रम पर अमन के लिए किशनगंज में शांति समिति की बैठक*
भागलपुर24जून26*विक्रमशिला सेतु की यातायात व्यवस्था का किया गया निरीक्षण*
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’