औरैया 25 फरवरी *कंचौसी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से टकराई एक गाय,पच्चीस मिनट खड़ी रही*
*पीछे आउटर पर खड़ी रही एक मालगाड़ी*
*कंचौसी,औरैया।* नई दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के कंचौसी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से एक गाय टकरा गईं। इंजन के बम्फर हाईट में शव के टुकड़े फंसने की वजह से लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। इसके बाद कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी गई। हादसे का पता लगने पर स्टेशन कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन रेलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।करीब 25 मिनट तक मालगाड़ी रुकने के बाद गंतव्य को रवाना हो सकी। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजकर 12 मिनट इटावा से कानपुर की ओर जा मालगाड़ी कंचौसी रेलवे स्टेशन से डाउन लाइन से निकल रही मालगाड़ी रेलवे स्टेशन के पास थी, इसी दौरान एक गाय ट्रैक पर आ गई। जिसके इंजन से टकराने से लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। गार्ड को हादसे की जानकारी देते हुए कंट्रोल रूम को घटना बताई गई। घटना जानकारी होते रेलकर्मी मौके पर पहुंच गए,इंजन के बम्फर हाईट में फंसे शव के टुकड़े बाहर निकाले गए। इसके बाद स्थिति सामान्य देख 6 बजकर पैतीस मिनट पर मालगाड़ी को गन्तव्य की ओर रवाना किया गया, वही प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी फफूंद कानपुर मेमो अपने समय से 15 मिनट देरी से रवाना हो सकी ,मालगाड़ी से गाय टकराने से पीछे आउटर एक मालगाड़ी खड़ी रही। घटना के बाबत स्टेशन अधीक्षक विशम्भर दयाल पांडेय ने बताया कि अचानक ट्रैक पर एक गाय आने से हादसा हुआ। गाय के शव को ट्रैक से हटाते हुए रेल रूट बहाल किया गया। 25 मिनट बाद मालगाड़ी कानपुर के लिए रवाना हो गई।

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।