औरैया 23 मार्च *धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह*
*औरैया।* आज दिनांक 23 मार्च बुधवार को एमआरपी गार्डन जालौन चौराहा पर बड़ा भव्य कार्यक्रम हुआ। होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने आकर होली मनाई , और अपने विचार प्रकट किए। इसके साथ ही मौजूद लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए रंगो की होली खेली।
स्थानीय एमआरपी गार्डन जालौन चौराहा औरैया में बुधवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एवं मौजूद लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर रंगो की होली भव्यता पूर्वक खेली इसके साथ ही एक दूसरे को बधाइयां दी तथा गले मिले। इसमें मुख्य रूप से मुख्य अतिथि सूबेदार सत्यभान सिंह चौहान दिबियापुर से आए थे। विशिष्ट अतिथि कैप्टन जगपाल सिंह भदौरिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार रामबाबू पाल पूर्व ब्लाक प्रमुख ने व कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिला महामंत्री अनिल चौबे द्वारा किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर गिरेंद्र सिंह परिहार द्वारा सम्मान किया गया। सूबेदार सुरेंद्र सिंह राजावत द्वारा कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का जोर दिया गया। इस अवसर पर विनोद सिंह सेंगर , आत्माराम निषाद , किशन बिहारी निषाद , कैप्टन बृजभान सिंह , अखिलेश शुक्ला , अरविंद सिंह राजावत , सुरेश सिंह सेंगर ,एसएस सिंह सेंगर व आनंद भदौरिया कई लोगों ने अपने विचार प्रकट किए , और भविष्य में ऐसे ही कार्य होने के लिए प्रेरित किया। समिति के जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और आगे साथ देने के लिए आभार प्रकट किया।

More Stories
रोहतास27अप्रैल26* सासाराम जंक्शन एवं बिक्रमगंज स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, खानपान व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा*
नैनीताल27अप्रैल26*एक साल से धूल फांक रही शहर की प्याऊ व्यवस्था, वाटर कूलर भी खराब,
हल्द्वानी27अप्रैल26*धुरंधर जैस्मीन की ‘शरारत’ से झुूम उठा ग्राफिक एरा