April 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 23 मार्च *पोषण पखवाड़ा के तहत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान*

औरैया 23 मार्च *पोषण पखवाड़ा के तहत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान*

औरैया 23 मार्च *पोषण पखवाड़ा के तहत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान*

*कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के द्वारा हस्ताक्षर अभियान हुआ शुरू*

*औरैया।* बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर ककोर में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें समस्त बाल विकास परियोजनाओं से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया व पोषाहार से निर्मित रेसिपी बनाकर स्टॉल लगाया, पोषण पखवाड़ा के अन्तर्गत सुनील कुमार वर्मा जिलाधिकारी, अभिषेक वर्मा पुलिस अधीक्षक एवं अनिल कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा बच्चों का वजन किया गया। जनपद में विशिष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि पोषण पखवाड़ा में गतिविधि कैलेण्डरवार समय से गतिविधियों को आयोजित कर भारत सरकार के पोर्टल पर समय से अपलोड कराये। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा यह जन जागरूकता का कार्यक्रम है। अतः उनके द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा। शरद अवस्थी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पोषण पखवाड़े में उच्चाधिकारियों के सम्मलित होने पर अभार व्यक्त किया व कन्वर्जेन्स के माध्यम से पोषण पखवाड़े को सफल किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्दना राम इकवाल यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप कुमार, परियोजना निदेशक हरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संन्दीप वर्मा, श्रीधर पाण्डेय व हरि तिवारी (औरैया रत्न से सम्मानित) एवं आई0सी0डी0एस0 विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें।

Taza Khabar