औरैया 23 नवंबर *तेजी से चलाया जा रहा यातायात माह नवम्बर जनजागरूकता अभियान*
*औरैया।* आज बुधवार 23 नवंबर 2022 को यातायात माह के परिपेक्ष में पुलिस अधीक्षक जनपद औरैया चारू निगम के कुशल नेतृत्व में व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद औरैया शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी यातायात जनपद औरैया भरत पासवान के पर्यवेक्षण में तेजी से चलाया जा रहा है यातायात अभियान इसी क्रम में आज रामादेवी ज्ञानस्थली प्राइमरी जूनियर हाई स्कूल कानपुर रोड औरैया में यातायात माह सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में टीआई डॉ केके मिश्र व टीम द्वारा बच्चों को जागरूक करते हुए सड़क सावधानीपूर्वक पार करने, सड़क पर खेलकूद न करने तथा सड़क पर जल्दबाजी न करने के बारे में प्रेरित किया तथा अपने परिजनों को हेलमेट पहनने व सीट बेल्ट लगाने को कहने के लिए प्रेरित किया तथा यातायात नियमों /संकेतों की विस्तृत जानकारी देते हुए बच्चों व शिक्षकों को पंपलेट वितरित किए गये। वैदिक टेक्निकल एवं औद्योगिक इंटर कॉलेज दयानंद मार्ग, दिबियापुर औरैया व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दिबियापुर, औरैया में यातायात माह सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में टीएसआई दिनेश सिंह व टीम द्वारा यातायात नियमों /संकेतों की विस्तृत जानकारी देते हुए बच्चों व शिक्षकों को पंपलेट वितरित किए गये। अन्य यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा यातायात माह सड़क सुरक्षा जागरूकता के बारे मे समझाते हुए नियमों का पालन कराया गया व पंपलेट वितरित किए गए। तथा नियमों का उल्लंघन करने वालो का चालान किया गया। यातायात पुलिस ने नारा दिया कि सड़क सुरक्षा का रखो ध्यान ट्रैफिक नियमों का करो सम्मान।

More Stories
बांदा 27 जून 26*नशे में धुत ओवरलोड डग्गी ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, खंभा-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
मथुरा 26 जून 26*थाना महावन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 26 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*