औरैया 21 अगस्त *प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाजपा की उधेड़ी बखिया*
*वर्तमान सरकार के भ्रष्टाचार व उत्पीड़न से हर वर्ग परेशान- सतीश चंद्र मिश्रा*
*औरैया।* शनिवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित किये गये प्रबुद्ध सम्मेलन में बहुजन समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद ने सतीश मिश्रा ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर बखिया उधेड़ी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार व उत्पीड़न का इतना बढ़ गया है , कि प्रदेश का हर वर्ग इस समय कराह रहा है। सरकारी व्यवस्थाएं निजी हाथों में पहुंच रही हैं। रोजगार के मार्ग बंद हो गये हैं। सरकारी नौकरियों पर विराम लगना बेरोजगारी को बढ़ावा देना है। सेवानिवृत्त होने के बाद वह पद खाली पड़े हैं। हर विभाग में कर्मचारियों की कमी है। रोजगार के क्षेत्र में कुछ खास देखने को नहीं मिला है। युवा पीढ़ी सरकार की नीतियों रीतियों से बखूवी बाकिफ है। जिस तरह से बसपा सरकार में प्रबुद्ध वर्ग को सम्मान व सुरक्षा मिली। वह कभी किसी सरकार मिली।
बसपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सदस्य सतीश मिश्रा शनिवार को दाेपहर करीब डेढ़ बजे आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। पूर्व मंत्री नकुल दुबे साथ थे। सतीश मिश्रा व नकुल दुबे का पूर्व मंत्री राम जी शुक्ल व लाल जी शुक्ल ने जोशीला स्वागत किया। समर्थकों व कार्यकर्ताओं का हुजूम रहा। प्रबुद्ध वर्ग सम्मान, सुरक्षा को लेकर विचार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सतीश मिश्रा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कई सवालों में घेरते हुए उन्होंने बहुचर्चित बिकरू कांड को दोहराया, और कहा कि विधान सभा चुनाव 2022 में बसपा अकेले लड़ेगी। सरकार यदि बनती है , तो इस कांड की जांच दोबारा कराई जाएगी। वर्तमान में जो भी विवेचना या जांच कराई गई है, वह सरकार के इशारे पर हुई है। 50 से ज्यादा निर्दोश ब्राह्मण समाज के लोग विभिन्न धाराओं में जेल में निरुद्ध हैं। सरकार की मंशा को यह वर्ग समझ चुका है। इसका जवाब भी चुनाव में मिलेगा।
 
 
 
 
 

 
                   
                   
                   
                  
More Stories
लखनऊ31अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रतापगढ़31अक्टूबर25* सपूत DIG राजीव पाण्डेय को ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’
लखनऊ31अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*