औरैया 20 सितम्बर *पिता ने बेटे को फोन कर कहा कि वह नदी में कूदने जा रहा और यमुना में लगा दी छलांग*
*यमुना किनारे बैठे युवकों ने नदी से शव किया बरामद*
*औरैया।* कानपुर दबाई लेने के लिए निकले वृद्ध ने बेटे को फोन कर कहा कि वह परेशान है और नदी में कूदने जा रहा है। इतना कहकर कहकर पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। नदी किनारे मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी के साथ शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बा अयाना निवासी हरवंश सिंह (64) गिरेंद्र सिंह को दवाई लेने कानपुर जाने के लिए मंगलवार सुबह बेटे रघुराज ने कस्बे से आटो में बैठाया था। हरवंश कानपुर जाने की वजह आटो से ही भीखेपुर होते हुए जुहीखा यमुना नदी पुल पर पहुंच गया। वहां उसने पहले अपनी बेटी रानी को फोन कर आत्महत्या करने की बात बताई। इसके बाद अपने छोटे बेटे ओम प्रकाश से फोन करके कहा कि वह यमुना में कूदकर आत्महत्या करने जा रहा है। उसका बैग, जूते व छड़ी जुहीखा पुल रखे है आकर उठा ले। वृद्ध ने फोन काटने के बाद यमुना नदी में छलांग लगा दी। नदी के पास बैठे हीरू निषाद, छुट्टू, विश्वजीत व बंटी बाल्मीकि ने वृद्ध को नदी में छलांग लगाते देख अयाना पुलिस को सूचना दी। और नदी मेंं उतरकर वृद्ध की तलाश शुरु की। 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद शव को यमुना नदी से खोजकर बाहर निकाला। हरवंश की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के बड़े बेटे सुधीर सिंह ने बताया कि पिता अपनी बीमारी का इलाज कराने और बैंक के केसीसी लोन की वजह से परेशान रहते थे। मौके पर पहुंची अयाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष भागीरथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन