[8/20, 8:16 PM] Ram Prakash Upaajtak: *औरैया निवासी श्रीप्रकाश के मौत की होगी मजिस्ट्रियल जांच*
*डीएम इटावा ने उप जिला मजिस्ट्रेट, भरथना को सौंपी जांच*
*औरैया।* उप जिला मजिस्ट्रेट भरथना ने सर्वसाधारण को अवगत कराया कि बीते 6 अगस्त को प्रातः 6:04 बजे इलाज के दौरान अभियुक्त श्री प्रकाश पुत्र छेदा लाल (32 वर्ष) निवासी मो0 बनारसीदास, कोतवाली व जनपद औरैया की मृत्यु यूपीयूएमएस सैफई, इटावा में हो गई। जिला मजिस्ट्रेट इटावा के आदेश द्वारा उक्त घटना की मजिस्ट्रियल जांच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट, भरथना को नामित किया गया है। अतः उक्त घटना की मजिस्ट्रियल जांच उप जिला मजिस्ट्रेट, भरथना द्वारा की जा रही है। उक्त घटना के संबंध में जिस किसी व्यक्ति को लिखित या मौखिक साक्ष्य देना हो, तो वह उप जिला मजिस्ट्रेट, भरथना के कार्यालय में 22 अगस्त तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 से 2 बजे के मध्य उपस्थित होकर अपना साक्ष्य/ बयान दे सकते हैं।
[8/20, 8:16 PM] Ram Prakash Upaajtak: *इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर तक करें आवेदन*
*औरैया।* जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बाल गोविंद तिवारी ने अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगारों, नवयुवकों, नवयुवतियों एवं परंपरागत कारीगरों को बैंकों के माध्यम से ऋण दिलाये जाने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत संचालित योजना में इच्छुक लोग जिला ग्रामोद्योग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इन योजनाओं में 25 लाख तक का ऋण दिलाये जाने का प्रावधान है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में सामान्य वर्ग को 25 प्रतिशत, आरक्षित वर्ग के समस्त अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत एवं सभी वर्ग की महिलाओं को 35 प्रतिशत अनुदान देने की योजना है। योजना में हिस्सा लेने के लिए खादी कमीशन की वेबसाइट पर सिर्फ ऑनलाइन आवश्यक प्रपत्रों के साथ आवेदन की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022 निर्धारित है।
[8/20, 8:16 PM] Ram Prakash Upaajtak: *बीएससी के छात्र की बाइक फिसलने से मौत*
*साथी गंभीर रूप से घायल,सैफई रेफर*
*दिबियापुर,औरैया।* ताऊ के घर दूध बांटकर वापस बाइक से गांव जा रहे बीएससी के छात्र की बाइक फिसल गई और ट्रीगार्ड से जा टकराई। बाइक में सवार छात्र समेत एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घायलों को सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे साथी गम्भीर रूप से घायल होने के कारण डॉक्टरो ने उसको सैफई रेफर कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गये। फफूंँद थाना के गांव आशा का पुरवा निवासी 18 वर्षीय आशीष पुत्र रामपाल सिंह यादव बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। वह अपने साथी 18 वर्षीय विनय के साथ बाइक से दिबियापुर में अपने ताऊ के यहां दूध लेकर आया था। दूध देने के बाद वह वापस अपने गांव जा रहा था।तभी कन्नो पुल के पास उसकी बाइक फिसल गई और बाइक ट्री गार्ड में जा घुसी।जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घायलों को सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया और विनय को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। मृतक दो भाई तीन बहने हैं। बड़ा भाई बबलू और पिता खेती किसानी करते है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव घर ले गये।

More Stories
रायगड11अगस्त2026*मुंबई-गोवा महामार्गाच्या रखडलेल्या कामावर मनसे आक्रमक; खारपाडा टोलनाका बंद करण्याची मागणी
कानपुर नगर11अगस्त26*भाजपा सबका साथ, सबका विकास” सिर्फ नारा रह गया, जमीनी हकीकत बदहाल: रचना सिंह गौतम
नई दिल्ली11अगस्त26*आयुष्मान भारत के नियमों का उल्लंघन करने वाले 2359 अस्पतालों को लिस्ट से हटाया, 1200 अस्पताल निलंबित*