औरैया 15 दिसम्बर *दस लाख सत्तर हजार रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार*
*पति की मौत पर मिली थी बीमे की राशि दोस्त ने दूसरे खातों में की ट्रांसफर*
*अछल्दा,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक दलित विधवा महिला के पति के बीमे की राशि मृतक के मित्र ने अपने जीजा के साथ मिलकर हड़प ली।विधवा को राशि निकलने की जानकारी हुई तो वह पति के मित्र से पैसे वापस मांगने पहुंची तो उसे जाति सूचक गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी।महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना अछल्दा के गांव छछूँद निवासी रीना देवी के पति सुरेंद्र की 24 दिसम्बर 2020 को मृत्यु हो गयी थी।जिसकी बीमे की रकम को जल्द दिलवाने के लिए कार्यवाही करने की कह पति के दोस्त मोहित पाल निवासी हाल्हेपुर अटसू ने रीना से उसके पति का मृत्यु प्रमाणपत्र व अन्य कागजात समेत उसके खाते में पैसा ट्रांसफर कराने की कहते हुए आईसीआई बैंक में खाता खुलवा कर उसमे अपना मोबाइल नम्बर लिखवा दिया। छब्बीस नबम्बर को उसके खाते में आया दस लाख पचहत्तर हजार रुपया मोहित पाल ने अपने जीजा के साथ मिलकर धोखाधड़ी करके काजल,शिव देवी व रचना पाल नामक खातों में ट्रांसफर कर हड़प लिये।पैसा वापिस मांगने पर आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और बुधवार को आरोपी मोहित पाल को गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
कानपुर देहात 12अगस्त26*रनिया में ओवरब्रिज को लेकर आक्रोश! विधायक से लोगों ने पूछे सवाल
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*