औरैया 12 अप्रैल *विधिक सेवा प्राधिकरण का हुआ आयोजन*
*औरैया।* जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव दिवाकर कुमार के निर्देशन में तहसील सभागार में विधिक सेवा प्राधिकरण का आयोजन किया गया। जिसमें विधिक एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य व कोविड-19 के संबंध में जानकारी दी गई।
सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में पीएलवी रविदत्त ने विधिक एवं कोविड-19 से बचाव आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं राजस्व कर्मचारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने की अपील की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं 14 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में पीएलवी मीनाक्षी शर्मा, राजकुमार,गौरव सिंहा,आले हसन,निर्मल उपाध्याय, रामकुमार,अशोक शर्मा, कुलदीप दुबे व भानू दुबे आदि मौजूद रहे।

More Stories
बांदा 26अगस्त 26*रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों को बांधी राखी, दिया शांति और सद्भाव का संदेश*
पूर्णिया बिहार 26 अगस्त 26 *पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में गांधी शिल्प बाजार का भव्य आगाज*
पंजाब 26अगस्त 26*एएसआई रशदीप बने अबोहर के एसपी रीडर, बधाई देने वालों के तांते लगे