औरैया 12 अक्टूबर *गोविंद नगर में जल भराव से जूझ रहे एक सैकड़ा लोग*
*दिबियापुर बाईपास पर एक सैकड़ा लोगों ने रोड पर लगाया जाम*
*भाजपा नेताओं को जनता के लोगों ने खरी-खोटी सुनाई*
*औरैया।* एक माह से जल भराव की समस्या से जूझ रहे गोविंद नगर मोहल्ले के एक सैकड़ा लोगों ने बुधवार को दिबियापुर बाईपास पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा नेताओं को आक्रोशित लोगों ने जमकर खरी खोटी सुनाई। यह देख भाजपा नेताओं ने लोगों के सामने से हटना ही बेहतर समझा। हालांकि अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मौके पर पंप लगवाकर पानी निकलवाने का आश्वासन दिया। जिस पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसके चलते लगभग आधा घंटा मार्ग जाम रहा।
मोहल्ला बनारसीदास स्थित तालाब का पानी ओवरफ्लो होने के कारण गोविंद नगर मोहल्ले में पिछले एक माह से लगभग एक सैकड़ा घर चारों तरफ से पानी से घिरे हैं। हालत यह है कि लोगों को गंदे पानी में घुसकर निकलना पड़ रहा है। जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने की भी आशंका बनी हुई है। कई बार पालिका प्रशासन को अवगत कराया लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका। आक्रोशित लोगों ने बुधवार को दिबियापुर बाईपास पर एकत्रित होकर जाम लगा दिया। बाईपास पर जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की भीड़ लग गई। जाम लगने की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाया। इस पर उन्होंने जाम खोल दिया। वार्ता के दौरान अध्यक्ष प्र्रतिनिधि ने मौके पर पंपिंग सेट लगवाकर पानी को निकलवाने का आश्वासन दिया। इसी बीच मौके पर किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष श्यामू अवस्थी व एक अन्य भाजपा नेता विनोद दुबे पहुंचे। जहां आक्रोशित लोगों ने एक माह बीतने के बाद भी किसी भाजपा जनप्रतिनिधि की ओर से सुध न लिए जाने पर जमकर खरी खोटी सुनाई। माहौल खराब होता देख भाजपा नेताओं ने लोगों के सामने से हटना ही बेहतर समझा। हालांकि भाजपा नेताओं ने इसकी जानकारी सदर विधायक को दे दी। जिससे जल्द ही सदर विधायक के पीडि़तों से मिलने की उम्मीद है।
*बोले जिम्मेदार*—
आक्रोशित लोगों द्वारा जाम लगाने की जानकारी हुई थी। जिसमें मामला शांत होने के बाद वहां पर गया था। जहां लोगों से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। मौके पर पंपिंग सेट लगवाए जा रहे हैं। उसी की मदद से पानी को निकाला जाएगा। रामआसरे कमल, अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद, औरैया।

More Stories
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26**सोना 1.76 लाख से अब 1 लाख के नीचे आने की चर्चा: रूस-अमेरिका डील से बदल सकता है खेल….*
खंडवा 17 फ़रवरी 26*_खंडवा में मुस्लिम किन्नर ने अपनाया सनातन धर्म, शुद्धीकरण के बाद बनीं ‘सीता’, बोलीं- शेष जीवन महादेव की शरण में_*
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26*भारत को दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होना चाहिए: पीएम मोदी_*