औरैया 11 फरवरी *सपा के पूर्व सांसद ने तीन लोगों को मनोनयन पत्र सौंपा*
*औरैया।* जिला समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर शुक्रवार को इटावा के पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने तीन लोगों को मनोनयन पत्र देते हुए उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्होंने सभी से उम्मीद की है कि वह पार्टी की नीतियों एवं रीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे।
शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजवीर यादव के निर्देशन में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने बहादुरपुर सहार निवासी अजय राठौर को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने वेद प्रकाश राठोर को बिधूना विधानसभा के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि सिपाही लाल राठौर को सहार ब्लाक का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने नियुक्त किये गये सभी पदाधिकारियों से आशा की है , कि वह लोग गांव-गांव में घूमकर अपने क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को मजबूत करेंगे। यही नहीं वह पार्टी की नीतियों एवं रीतियों को भी जनता के बीच बताएंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, जलोखर प्रधान संदीप उर्फ डंपी दोहरे, मनोज यादव, कृष्ण वीर यादव, देवी दयाल दोहरे, अनूप मुखिया, अजय तिवारी के अलावा दो दर्जन से अधिक लोगों ने नव नियुक्त किए गए पदाधिकारियों का स्वागत किया है।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak