औरैया 11 फरवरी *निर्वाचन व्यय प्रेक्षक ने किया एमसीएमसी सेंटर का निरीक्षण*
*निर्वाचन व्यय प्रेक्षक ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण*
*औरैया।* शनिवार को निर्वाचन व्यय प्रेक्षक दिलीप कुमार राठौर ने एडीएम रेखा एस चौहान के साथ एमसीएमसी मीडिया सेंटर एवं कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान एमसीएमसी मीडिया सेंटर के नोडल अधिकारी उप निदेशक कृषि डॉ अशोक तिवारी को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक चैनलों की निगरानी करते रहे। यदि इसमें किसी प्रकार की कोई हेट स्पीच आती है तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जाए यदि कोई सोशल मीडिया पर है हेट स्पीच या फेक न्यूज फैलाता है। मतदाताओं को डराता धमकाता है तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में जो भी राजनीतिक विज्ञापन जारी हों उसका प्रमाणन एमसीएमसी कमेटी द्वारा ही किया जाए। यदि कोई बिना प्रमाणन के विज्ञापन प्रकाशित करता है तो उसके खिलाफ नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने कंट्रोल रूम का निरीक्षण के दौरान 1950 हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के बारे में जानकारी जिस पर एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया गया कि अब तक कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुई है जिनका निस्तारण सफलता पूर्वक कर दिया गया है। वहीं 1950 हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण समय तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सी विजिल एप पर आने वाली शिकायतों को 100 मिनट के अंदर ही निस्तारित किया जाए । उन्होंने कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव रहे। शिकायत आने पर तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस दौरान अपर जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार सिंह ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विपिन पाल, कन्ट्रोल रूम से प्रतिभा पाल मौजूद रहीं।

More Stories
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां
जयपुर२४ जून २०२६ * राजस्थान में मानसून एंट्री पर IMD अपडेट, जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के मिले संकेत