औरैया 09 अप्रैल *आज्ञात कारणों से गेंहूँ की फसल में आग लगने से छः बीघा गेंहू की फसल जलकर हुई राख*
*ग्रामीणों ने पास में लगे नलकूप से पानी लेकर और बबूल की साखों से बुझाई आग*
*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव के पास गेहूं की पकी खड़ी फसल में शनिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख वहां से निकल रहे राहगीरो ने तत्काल गांव में सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव के लोग दौड़ पड़े, और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। आग लगने से लगभग छः बीघा गेंहूँ जलकर राख हो गया।
नगर के मोहल्ला तहारपुर निवासी गरीब किसान रमेश चन्द्र पुत्र रामाधीन ने राधा बल्लव इंटर कालेज की छः बीघा जमीन बटाई पर एक वर्ष के लिए ले रखी थी। कर्ज लेकर गरीब किसान ने गेंहूँ की फसल की थी। शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेंहूँ की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पास में लगे ट्यूबबैल से पानी लेकर ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश करने लगे। सैकड़ो लोगो ने बबूल की शाखें लेकर आग पर काबू पाने की कड़ी मश्क्कत की। आग पर क़ाबू पाते तब तक छः बीघा गेंहूँ की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल अंकित अग्रवाल तुरंत घटना स्थल पर पहुँचे और पीड़ित किसान की रोती हुई पत्नी को हर सम्भव सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने से पहले ही ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था।हवा के रुख को देखते हुए घटना स्थल पर इकठ्ठा सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने पास के दूसरे खेतो में आग फैलने से रोक दी। ग्रामीणों ने पास के खेतों में खड़ी फसल को पानी डालकर गीला कर दिया जिससे आग फैलने से रुक गई। यदि ग्रामीण यह कोशिश न करते तो सैकड़ो बीघा फसल जल सकती थी।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*