*बिगब्रेकिंग न्यूज़*
औरैया 05 नवम्बर *बीएसएफ जवान, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया के भतीजे की मौत*
*पेट्रोलिंग कर जिप्सी गाड़ी से लौटते समय चार की मौत दो गंभीर*
*राजस्थान बाड़मेर में बीती रात हुई दुर्घटना में 4 जवान शहीद*
*औरैया।* राजस्थान बाड़मेर में बीएसएफ जवान धीरज कठेरिया पुत्र महेश कठेरिया निवासी ग्राम भर्रापुर थाना फफूँद जोकि सदर विधायक माननीय गुड़िया कठेरिया का भतीजा है। वह बीती रात अन्य जवानों के साथ पेट्रोलिंग करके जिप्सी गाड़ी से वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। जिससे जिप्सी सवार धीरज एवं चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा बाद में दो अन्य जवानों की भी मौत होने की खबर प्राप्त हुई है। जबकि 2 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। उपरोक्त जानकारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरूहौलिया निवासी सदर विधायक के नजदीकी रिश्तेदार अभिषेक कठेरिया ने जानकारी करने पर दूरभाष के माध्यम से दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि धीरज 83 बटालियन राजस्थान बाड़मेर में बीएसएफ का जवान है तथा वायरलेस ऑपरेटर के पद पर तैनात है। धीरज की 1 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पत्नी की डिलीवरी होने का समय है। जिसके चलते धीरज छुट्टी पर आने वाला था, लेकिन घटना घटित हो गई। वह स्वयं भर्रापुर के लिए प्रस्थान कर रहा है।
More Stories
मथुरा 30 सितम्बर 26*नगर आयुक्त ने किया वार्ड संख्या 33 एवं 03 का व्यापक निरीक्षण
मथुरा 30 सितम्बर 26*पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूकता हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित
मथुरा 30 सितम्बर 26*श्रम विभाग द्वारा किया जा रहा है मजदूरों को पंजीकृत