औरैया 05 नवम्बर *दिनांक 06.11.2021 को माननीय मुख्य मन्त्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद औरैया भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत रूट डायवर्जन व्यवस्था जनपद औरैया*
दिनांक 06.11.2021 को माननीय मुख्य मन्त्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद औरैया भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार यातायात पुलिस टीम औरैया द्वारा बैरियर लगाकर भारी वाहनो का यातायात रुट डायवर्जन किया गया है जिससे आम जनमानस को यातायात में परेशानी न हो।
*रुट डायवर्जन व्यवस्था-*
*1.* बेला की तरफ से आने वाले वाहन दिबियापुर-फफूंद चौराहा से फफूंद होकर अपने गंतव्य को जायेगें।
*2.* औरैया से दिबियापुर जाने वाले वाहन ककोर न जाकर फफूंद होकर अपने गंतव्य को जायेगें।
*3.* कानपुर देहात से ककोर होकर औरैया आने वाले वाहन प्लास्टिक सिटी कंचौसी मोड़ से बांया फफूंद होकर औरैया आयेगें।
*4.* दिबियापुर से औरैया आने वाले वाहन कम्प्रेशर बम्बा से फफूंद होकर अपने गंतव्य को निकल जायेगें।
*5.* जालौन चौराहा से दिबियापुर की तरफ जाने वाले वाहन बांया फफूंद होते हुए कम्प्रेसर बम्बा दिबियापुर की तरफ निकलेगें।
*6.* दिबियापुर-औरैया मार्ग से सम्पर्क करने वाले लिंक मार्गो पर वाहनो का आना वर्जित होगा।
*सोशल मीडिया सेल*
*औरैया*
More Stories
पूर्णिया बिहार 20 अक्टूबर2026 *सितारों की तरह जगमगाया इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल: पूर्णिया
पूर्णिया बिहार20अक्टूबर26* विजय दशमी पर यूपी आजतक परिवार की ओर से देशवासियों को सत्य और धर्म की जीत का महासंदेश*
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर 26* सीमांचल का चमकता सितारा बुझा,जलील मस्तान साहब का जाना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी निजी क्षति- पप्पू यादव