औरैया 05 नवंबर*अनुप्रिया पटेल को अपना दल एस की दुबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जिलाध्यक्ष ने स्मृति चिह्न देकर किया स्वागत*
*औरैया।* अपना दल (सोनेलाल) को राज्यस्तरीय राजनीतिक दल की मान्यता मिलने के बाद बीते शुक्रवार को हुए पार्टी के पहले अधिवेशन में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को दूसरी बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। अनुप्रिया के दुबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद औरैया के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश पाल ने स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया, और लखनऊ से लौटने के बाद जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश पाल ने बताया कि राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए एक दिवसीय अधिवेशन में अनुप्रिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने के बाद पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है, जो विपक्षियों की आंखों की किरकिरी बना हुआ है। उनकी पार्टी भाजपा के साथ मिलकर नगर निकाय चुनाव भी लड़ेगी। यह बात राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही। पार्टी के सभी कार्यकर्ता नगर निकाय चुनावों की तैयारी में लगे हुए हैं। पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। आज अपना दल एस तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। अपना दल जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, विपक्षियों के आक्त्रमण और बढ़ रहे हैं।

More Stories
जयपुर13अगस्त26*कौन हैं ‘लेडी सिंघम’ IPS अमृता दुहन? देश के बेस्ट-100 पुलिस अधिकारियों में नाम,
बाड़मेर13अगस्त26* पुरानियो का तला विद्यालय में वृक्षारोपण, उद्यान वाटिका का शुभारंभ*
बांदा 13 अगस्त 26*केन नदी का कटान बना कालरेखा गांव में घर-आंगन निगल रही नदी*