औरैया 05 अगस्त *स्वास्थ्य कर्मियों ने चलाया जागरूकता अभियान*
*मरीजों व उनके तीमारदारों को घर में तिरंगा लगाने को किया प्रेरित*
*स्वास्थ्य कर्मियों वितरित किए गए तिरंगा*
*बिधूना,औरैया।* आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों व उनके तीमारदारों को जागरूक किया। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे के साथ जागरूक अभियान चलाया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक ने सभी से आगामी 11 अगस्त से 17 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। भारत माता के जयकारे लगाते हुए किया जागरूक, आजादी की 75वीं वर्षगांठ पूरे देश में अमृत महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर हर घर तिरंगा फहराने की अपील की है। इसके तहत अभियान को सफल बनाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिधूना के स्वास्थ्य कर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि सभी को आगामी 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराना है। इस मौके पर सभी डाक्टर, नर्सिंग कर्मचारी, फार्मासिस्ट, सीएचओ, प्रशिक्षु फार्मा समेत सभी कर्मचारियों को तिरंगा भी वितरित किए गए। इस मौके पर अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर सिद्धार्थ वर्मा, डॉक्टर अभिचल पांडे, डॉक्टर पुष्पेंद्र कुमार सिंह, डॉक्टर आर जी मिश्रा, डॉक्टर संकल्प दुबे, डॉक्टर अजय, डॉक्टर अश्विनी यादव, डॉक्टर अवधेश सिंह सेंगर, डॉक्टर विवेक गुप्ता, नर्स मेंटर पदम सिंह, पुष्पक, रामवीर त्यागी, शिवांगी प्रजापति, अमन, सत्येंद्र, राजकुमार सभी सीएचओ, स्टाफ नर्स हेमलता व शिवानी, अनुपमा सिंह विसेन, अमित सक्सेना व इंद्रपाल सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak