औरैया 03 सितम्बर *आवारा पशु कर रहे किसानों की फसलों को चौपट*
*कंचौसी,औरैया।* कस्बा कंचौसी ब उसके आसपास के गांवों में आवारा पशुओं ने किसानों की रात की नीद हराम कर रखी है। लगभग दो दर्जन आवारा पशु अचानक किसानों की खड़ी खरीफ की फसलों पर हमला कर देते है और पलक झपकते ही खेत का खेत चट कर जाते है।कई बार किसानों ने इसकी लिखित शिकायत उच्च अधिकारियों को दी लेकिन इन आवारा पशुओं को नही पकड़ा गया।ग्राम पंचायत ढिकियापुर निवासी किसान जीतपाल, बबलू, आदर्श कश्यप, विद्याराम व रवि आदि ने बताया कि इन आवारा पशुओं ने उनकी धान की फसल को बहुत नुकसान पहुंचाया है।उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की है कि इन आवारा पशुओं को शीघ्र ही पकड़वाकर गौशालाओं में संरक्षण हेतु भेजा जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके।

More Stories
मथुरा 13 मार्च 26*गिलट आभूषण व्यवसायी समिति रजि0 मथुरा के तत्वावधान में वार्षिक शैल महोत्सव *
कौशाम्बी 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 मार्च 26*जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल*