औरैया 03 सितंबर *दो दुर्घटनाओं में आधा दर्जन घायल, दो गंभीर*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की भोर व सुबह दो मार्ग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना के सभी घायलों को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने दो गंभीर घायलों को रेफर कर दिया।
जनपद जालौन थाना रमपुरा क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर निवासी रविंद्र 26 वर्ष पुत्र बाबू सिंह , विकास 24 वर्ष पुत्र श्रीराम , प्रदीप पुत्र श्रवण सिंह , दीपक कुमार 45 वर्ष पुत्र श्रीराम निवासी गण उपरोक्त शुक्रवार की भोर करीब पौने 3 बजे एक ही बाइक से जालौन की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह लोग देवकली चौकी शेरगढ़ घाट के समीप पहुंचे , उसी समय सामने से आ रही एक कार जिसमें एक लाइट जल रही थी , तथा एक बंद थी। इसी के चलते बाइक चालक समझ नहीं सका और पास आने पर उसने बाइक को अचानक साइड पर करना चाहा , उसी समय बाइक असंतुलित होकर पलट गई। जिससे बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना पर सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची , और घायलों को 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर उनका उपचार चल रहा था। इसी तरह से दूसरी मार्ग दुर्घटना में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेऊपुर निवासी अशोक कुमार 30 वर्ष पुत्र विशुन दयाल अपने पिता विशुन दयाल 70 वर्ष पुत्र बच्ची लाल के साथ औरैया की ओर आ रहा था , जैसे ही बाइक औरैया कोतवाली क्षेत्र के नहर पुल के समीप दीप ढाबा के समीप पहुंची , उसी समय एक कुत्ता सामने आ गया। जिससे बाइक टकरा गई। बाइक टकराने से उपरोक्त पिता-पुत्र बाइक समेत रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस के द्वारा उपरोक्त पिता पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उपरोक्त पिता पुत्र को मिनी पीजीआई सैफई/कानपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गये।

More Stories
नई दिल्ली5मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल* *05 मई 2026 , मंगलवार
नई दिल्ली5मई2026*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
अयोध्या4मई26*तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए