औरैया 02 अप्रैल *घर के बाहर बंधा 16 हजार रुपये कीमत का बकरा चोरी*
*थाना क्षेत्र के गांव भर्रापुर में घर के बाहर बंधा था बकरा*
*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर बंधा एक बकरा आज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया। सुबह जागने पर बकरा मालिक को जानकारी हुई। खोज बीन शुरू की लेकिन बकरा का कोई पता नही लगा। शाम को ग्रामीणों ने बकरा लोड करके जा रही एक पिकप गाड़ी को पकड़ लिया जिसको थाने लाया गया।
शुक्रवार की रात व शनिवार की भोर लगभग 3 बजे थाना क्षेत्र के गांव भर्रापुर निवासी किसान दीनू शर्मा पुत्र राम किशोर शर्मा का लगभग 16 हजार रुपये का बकरा घर के बाहर बंधा था , और घर के सभी लोग बरामदे में सो रहे थे। तभी आज्ञात चोरों द्वारा बकरा को चोरी कर लिया सुबह शौच क्रिया को जागे किसान ने जब अपना बकरा गायब देखा, तो बकरे की खोजबीन शुरू की लेकिन कोई भी जानकारी नही मिल पाई। देर रात्रि भाग्यनगर के पास बकरा व बकरी लेकर जा रही एक पिकप गाड़ी को ग्रामीणों ने रोक लिया। और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने पिकप गाड़ी को थाने लेकर आई जहां पर सारे बकरे उतरवाकर करके देखे गये। जिसके बाद शिनाख्त नही हो पाई। पुलिस ने पिकप गाड़ी को थाने में खड़ा कर लिया है ,और बकरों की रसीद दिखाने पर बकरों को व्यापारी के सुपुर्द कर दिया गया है। व्यापारी सलीम ने बताया कि अपने गांव बिंन्दपुर से बकरा व बकरी लेकर गाड़ी से सुल्तानपुर में बाजार में लेकर जा रहे थे। तभी कुछ लोगो ने गाड़ी रोकने के लिए कहा , तो मैने रोक दी, और पुलिस आ गई। जहां पर मैने बकरों की रसीद दिखाई है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ललिता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
महोबा26जून26*चरखारी की ऐतिहासिक धरोहर ने फिर पहनी शाही शान, ड्योढ़ी महल बना भव्य हेरिटेज होटल
महोबा 26जून26*चरखारी के भैरोगंज और चिन्तेपुरा वार्डों में गहराया पेयजल संकट, ‘हर घर जल’ योजना पर उठे सवाल
सुल्तानपुर26.06.2026*अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाए गये अभियान के अनुपालन में 2 अभियुक्त गिरफ्तार