औरैया 01 मई *मनरेगा मजदूरों को किया गया सम्मानित*
*फफूंद,औरैया।* विकास खण्ड भाग्यनगर परिसर में श्रमिक दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 100 दिन पूरे काम करने वाले मनरेगा मजदूरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रविवार को श्रमिक दिवस भाग्यनगर विकास खण्ड परिसर में खण्ड विकास अधिकारी विश्व नाथ पाल की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। जिसमे मनरेगा के कार्य में 100 दिन काम करने वाले 95 श्रमिको सम्मानित किया गया। जिसमे 15 महिला श्रमिको व 80 पुरूष श्रमिको को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रोजगार सेवक व ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*