औरैया 01 नवम्बर *निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का भव्य शुभारंभ*
*औरैया।* जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में सोमवार को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद के प्राथमिक विद्यालय भड़ारीपुर, प्राथमिक विद्यालय रुदौली, प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर भाऊपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बमुरीपुर, प्राथमिक विद्यालय भगौतीपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय धमसेनी, प्राथमिक विद्यालय सिखौला, प्राथमिक विद्यालय सुरान, प्राथमिक विद्यालय तुर्कीपुर, प्राथमिक विद्यालय उड़नपुरा सहित कई अन्य विद्यालयों में छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में लोगों से अपना मतदाता पहचान पत्र बनाने की अपील की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने तिलक महाविद्यालय औरैया के इंदिरा हॉल में छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने एवं वोट करने को लेकर जागरूक किया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि सभी लोग अपना वोटर आईडी जरूर बनवा लें। वोटर आईडी नहीं बनने पर हम लोग सरकार चुनने में अपनी भूमिका नहीं निभा पाएंगे। सभी लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए परंतु मताधिकार का प्रयोग करने से पहले सभी को अपना वोटर आईडी बनवाना जरूरी है। आज से शुरू हुए मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर अपना वोट अवश्य बनवाएं। इस पुनरीक्षण कार्यक्रम में लोग अपना नया वोटर कार्ड बनवाने के साथ ही पुराने वोटर कार्ड में संशोधन भी करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं का विवाह हो गया है वह अपने मायके से वोट कटवा कर अपने ससुराल में वोट बनवा लें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रबन्धकों से कहा कि वे छात्र-छात्राओं से इस आशय की अन्डरटेकिंग लें कि उनका और उनके परिवार के सभी सदस्यों का नाम मतदाता सूची में है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विद्यालयों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की स्थापना की जाए तथा सभी छात्र-छात्राओं के मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कराया जाय। इसके अलावा विद्यालयों में वोटर पाठशालाएं आयोजित कराई जाये। उन्होंने अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि 01 जनवरी 2022 को जिनकी उम्र 18 वर्ष की हो जाएगी। उन्हें मतदाता बनाने के लिए अभियान में विशेष फोकस किया जाएगा। इस दौरान 07, 13, 21 व 27 नवंबर को विशेष अभियान चलेगा। सभी पोलिंग बूथ पर मतदाताओं के नाम जोड़ने व हटाने के लिए विशेष कैंप लगेंगे। युवा ऑनलाइन माध्यम से या फिर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी औरैया, नायब तहसीलदार व सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*