October 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

शामली 1 अक्टूबर 26*उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप

शामली 1 अक्टूबर 26*उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप

शामली 1 अक्टूबर 26*उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप

लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

शामली *मुकदमों को प्रभावित करने और समझौते के बावजूद मामले खारिज करने का भी आरोप, डीएम को सौंपा शिकायती पत्र

शामली। जिला उपभोक्ता आयोग शामली के अध्यक्ष पर रिश्वत मांगने, मुकदमों को प्रभावित करने तथा समझौते के बावजूद मामलों को खारिज किए जाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ग्राम खेड़ी करमू निवासी सहदेव पुत्र रामरीक ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित शिकायती पत्र जिलाधिकारी आलोक यादव को सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आयोग में विचाराधीन मामलों की सुनवाई और निस्तारण की प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताएं की जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में कथित तौर पर रिश्वत की मांग की गई तथा मुकदमों को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। इसके अलावा समझौता हो जाने के बावजूद मामलों को खारिज किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। सहदेव ने मुख्यमंत्री के नाम दिए गए शिकायती पत्र में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच किसी उच्चस्तरीय अधिकारी या स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराने की मांग की है, ताकि लगाए गए आरोपों की वास्तविकता सामने आ सके और यदि अनियमितता पाई जाए तो नियमानुसार कार्रवाई हो।
शिकायत को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के शिकायती पत्र पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Taza Khabar