May 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उत्तर प्रदेश9मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

उत्तर प्रदेश9मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

उत्तर प्रदेश9मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡ लखनऊ – घर खरीदारों के लिए ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था शुरू, UP रेरा वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेंगे, बिल्डरों द्वारा ज्यादा ट्रांसफर शुल्क वसूलने पर कार्रवाई, फॉर्म-एम के जरिए सीधे ई-कोर्ट सिस्टम में शिकायत होगी, फ्लैट, प्लॉट, मकान ट्रांसफर शुल्क की सीमा तय की गई, अधिक शुल्क लेने वाले प्रमोटरों पर शिकंजा कसेगा, ट्रांसफर फीस के नाम पर अवैध वसूली पर लगेगी रोक, घर खरीदारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद।

➡ लखनऊ – अंग्रेजी कविता के बयान पर बोले योगेंद्र उपाध्याय, मैंने कविता का विरोध नहीं किया- योगेंद्र उपाध्याय, कविता में छिपे हुए भावों का विरोध किया- योगेंद्र, इस कविता से झूठ बोलना सिखाया जा रहा- योगेंद्र, रेन रेन गो अवे यह हमारी संस्कृति नहीं है- योगेंद्र, मैंने अंग्रेजी स्कूल में पढ़ने की बुराई नहीं की- योगेंद्र।

➡ लखनऊ – BJP विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह का बयान, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर बोले, दिल्ली से लखनऊ का टिकट 3600 से 4300 रुपए- MLA, नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ का टिकट 5072 रुपए- MLA, ऐसे में कोई नोएडा से हवाई जहाज में क्यों बैठेगा?- MLA, दिल्ली में एविएशन फ्यूल टैक्स 25%- विधायक, उत्तर प्रदेश में सिर्फ 1% है- विधायक, दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए हजार साधन- MLA, ‘नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने के लिए बढ़िया पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं’, विधायक ने इन सब चीजों पर UP के CM को लेटर लिखा है।

➡ लखनऊ – KGMU महिला डॉक्टर शोषण, धर्मांतरण मामला, मामले में आरोपी डॉ. रमीज की जमानत खारिज, कृत्य को गंभीर मानते राहत देने से किया इनकार, पीड़िता ने शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया था, आरोपी पैथोलॉजी विभाग में पीड़िता के साथ कार्यरत था।

➡ लखनऊ – आम्रपाली एक्सप्रेस से डेढ़ करोड़ की चरस बरामद, RPF, एनसीबी ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, ऐशबाग स्टेशन पर चेकिंग में मिली 3 किलो चरस, अलीगढ़ निवासी नरेश शर्मा और महेंद्र सिंह अरेस्ट, पूछताछ में नेपाल से चरस की खेप मिलने का खुलासा, बढ़नी रेलवे स्टेशन के पास खेतों में सौंपी गई थी खेप।

➡ लखनऊ – RO-ARO भर्ती में OBC अभ्यर्थियों को 42% प्रतिनिधित्व, यूपी लोक सेवा आयोग कोर्ट में मजबूती से रखेगा पक्ष, 419 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 176 OBC वर्ग से चयनित, अभ्यर्थियों को राहत के लिए SC के आदेशों का अध्ययन शुरू, रिजल्ट के बाद एक दर्जन से ज्यादा अभ्यर्थी कर चुके ज्वाइन, आयोग का दावा- आरक्षण नियमों के तहत हुई चयन प्रक्रिया, RO-ARO भर्ती में सामाजिक न्याय और मेरिट दोनों का संतुलन।

➡ लखनऊ – यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज़, बारिश-आंधी के बाद तापमान में होगा इजाफा, एक हफ्ते में 6-8 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा, मौसम विभाग ने गर्मी का जारी किया अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ेगा, 4-5 दिनों में 40 के पार पहुंच सकता है तापमान, गर्म हवाओं की वापसी से फिर सताएगी गर्मी।

➡ लखनऊ – KGMU में जल्द शुरू होगा हृदय प्रत्यारोपण, पहले 5 मरीजों का हार्ट ट्रांसप्लांट होगा मुफ्त, कार्यपरिषद की बैठक में लिया गया फैसला, कार्डियो वैस्कुलर थोरैसिक सर्जरी विभाग को मिला लाइसेंस, ब्रेन डेड मरीज का दिल जरूरतमंद को लगाया जाएगा, KGMU में हार्ट ट्रांसप्लांट शुल्क अभी तय नहीं।

➡ लखनऊ – नोएडा के लिए जून से शुरू होगी सीधी उड़ान, 15 जून को रवाना होगी स्पेशल उद्घाटन फ्लाइट, इंडिगो 1 घंटे में पूरा कराएगी लखनऊ-नोएडा सफर, अब दिल्ली होकर नोएडा जाने की जरूरत नहीं, यात्रियों को समय, अतिरिक्त खर्च से मिलेगी राहत, सप्ताह के सातों दिन सेवा शुरू करने की तैयारी।

➡ सिद्धार्थनगर – नेपाल में सरकार गठन के साथ बॉर्डर पर सख्ती, साल में अब 30 बार ही भारतीय वाहनों को एंट्री, सिद्धार्थनगर, महराजगंज के वाहन भंसार कराते हैं, 30 बार ही भंसार की व्यवस्था से लोगों में चिंता, निजी गाड़ियों के लिए व्यवस्था, मालवाहक को छूट, 30 बार ही पर्यटक, निजी वाहन दाखिल हो सकेंगे, इसके बाद सीमा शुल्क के साथ जुर्माना भी लगेगा, QR कोड के जरिए ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध होगा, 30 बार के बाद जाने पर गाड़ियों की पहचान होगी, भारतीय वाहन 30 दिन ही नेपाल में रुक सकते हैं।

➡ वाराणसी – दालमंडी में आज फिर होगा ध्वस्तीकरण, दोपहर 12 बजे के बाद शुरू होगी कार्रवाई, आज 45 मकानों को किया जाएगा ध्वस्त, चौड़ीकरण की जद में आ रहे 181 भवन, 6 मस्जिदें भी चौड़ीकरण की जद में आएगी, 17.4 मीटर चौड़ी होनी है दालमंडी की सड़क।

➡ मेरठ – नौशाद ले आया वेस्ट बंगाल से हिंदू लड़की, मुजफ्फरनगर में जब शरण नहीं मिली तो मेरठ आया, मुजफ्फरनगर के नौशाद की वेस्ट बंगाल में है ननिहाल, परतापुर में लड़की के साथ ढूंढ रहा था किराये का कमरा, स्थानीय नागरिकों ने पकड़कर दोनों को पुलिस को सौंपा, पुलिस ने लड़की को नारी निकेतन भेजा, परिजनों को दी सूचना, नौशाद से परतापुर पुलिस थाने में कर रही पूछताछ।

➡ रायबरेली – राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंची रायबरेली, एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंची राज्यपाल, रेल कोच प्रबंधन ने राज्यपाल का किया स्वागत, लालगंज में स्थित है रेल कोच कारखाना।

➡ देहरादून – इंजीनियर को अगवा कर मारपीट, लूटपाट, जमुनवाला में लूट के बाद पुल से नीचे फेंका, सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बदमाशों ने उठाया, पिटाई कर 2 फोन, कैश, बैग लूटकर धकेला, पुल से नीचे फेंककर ऊपर से पत्थर बरसाए, रातभर तड़पते हुए पत्थरों पर घिसटता रहा, सुबह स्थानीय, सैन्य जवानों ने जान बचाई, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से अगवा किया गया था।

➡ मुजफ्फरनगर – सरिया से भरे ट्रक में लगी आग, ट्रक का टायर फटने से हादसा, ट्रक का लाखों का समान जलकर राख, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू, बुढ़ाना मेरठ करनाल हाईवे का मामला।

➡ पंजाब – कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, 20 वाहनों में आई ED टीम ने घर पर मारी रेड, चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी जारी, पहले भी संजीव अरोड़ा के यहां ED की रेड पड़ी थी।

➡ झांसी – झांसी में लोकगीत गायिका की हत्या, गायिका लाड़कुंवर की हत्या से सनसनी, अधजला शव मिला, हाथ-पैर अलग मिले, फोन पर बात करते हुए घर से निकली थी, हत्यारे ने लाश सूखे नाले के पास फेंक दी, उल्दन थाना क्षेत्र के बंगरा की वारदात।

➡ हापुड़ – दो पक्षों में जमकर चले लाठी, डंडे, घर में घुसकर दबंगों ने बोला था हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, हापुड़ देहात के गांव ददायरा का मामला।

➡ सहारनपुर – पूर्व MLC हाजी इकबाल के 2 सहयोगी गिरफ्तार, मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे दोनों, जमीन पर कब्जा और धमकी देने का आरोप, इकलाख, सलमान को थाना मिर्जापुर पुलिस ने पकड़ा।

➡ जालौन – पुलिस प्रताड़ना से आहत छात्र ने बनाया वीडियो, पुलिस पर एक मामले में फर्जी फंसाने का आरोप, छात्र ने लगाया करियर बर्बाद करने का आरोप, छात्र ने वीडियो वायरल की, डीएम से की अपील, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र निवासी है छात्र, कालपी हाइवे पहुंचकर छात्र ने बनाया वीडियो।

➡ औरैया – दबंग ने सड़क पर युवक को बेरहमी से पीटा, युवक को पीटने का वीडियो हुआ वायरल, पिटाई से बेसुध युवक को अस्पताल भेजा गया, वीडियो का संज्ञान लेकर जांच में जुटी पुलिस, सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष चौराहा का मामला।

➡ आगरा – हलवाई की दुकान में घुसी स्कूटी, स्टार्ट स्कूटी पर बैठा था बच्चा, गर्म तेल की कढ़ाई में गिरा बच्चा, गम्मीर घायल बच्चा हायर सेन्टर रेफर, बाह कस्बे का मामला।

➡ रायबरेली – कुएं में गिरकर अधेड़ की दर्दनाक मौत, नशे की हालत में कुएं में गिरा अधेड़, पुलिस, ग्रामीणों ने कुएं से निकाला शव, मृतक की पहचान रामखेलावन के रूप में हुई, महाराजगंज के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव की घटना।

➡ हापुड़ – फॉर्म के चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट, जनरेटर, LED, कीमती सामान ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी, थाना सिंभावली क्षेत्र का मामला।

➡ देहरादून – अग्निवीरों के समायोजन की तैयारी तेज, अग्निवीरों को मिल सकती सरकारी नौकरी, सरकार विभागों में रिक्त पदों का जुटा रही ब्यौरा, विभागों से संभावित पदों की जानकारी मांगी।

➡ देहरादून – सीएम धामी ने किया औचक निरीक्षण, पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का सीएम ने लिया जायजा, वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से किया संवाद, मरीजों, परिजनों सीएम धामी ने फीडबैक लिया, समय पर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, दवा स्टोर में पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखे-सीएम।

➡ झांसी – शादी की खुशियां मातम में बदली, नशे में चचेरे भाई ने की हर्ष फायरिंग, चाचा महेश यादव के सीने में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित किए गए, पुलिस ने गोपाल यादव को अरेस्ट किया, बड़ागांव थाना क्षेत्र के ढिमरौनी का मामला।

➡ दिल्ली – भारत के अगले सीडीएस होंगे एनएस राजा सुब्रमणि, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (रिटायर्ड) नए CDS, वर्तमान CDS का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा, अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा, एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान, वर्तमान में NSCS में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत।

➡ दिल्ली – वाइस एडमिरल स्वामीनाथन नए नौसेना प्रमुख नियुक्त, स्वामीनाथन फिलहाल पश्चिमी नौसेना कमान के कमांडर, स्वामीनाथन 31 मई को अपना नया पदभार ग्रहण करेंगे, कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर के विशेषज्ञ हैं।

➡ बरेली – अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, कार पलटने से कार सवार गंभीर घायल, पुलिस ने पलटी कार को सड़क से हटवाया, इज्जत नगर थाना क्षेत्र की घटना।

➡ शाहजहांपुर – नितेश कटियार ने पवन चौरसिया के नाम से बनाई आईडी, फेसबुक ID बनाकर CM को बम से उड़ाने की धमकी दी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया खुलासा, नितेश का रिश्ता पवन की बहन से तय था, शादी से पहले ही रिश्ता टूट गया था, लड़की के भाई को सबक सिखाने के लिए रची साजिश।

➡ उन्नाव – गैस एजेंसी कर्मी बताकर सिलेंडर ठगी, भोली भाली महिलाओं को ठगता था युवक, ठगी का शिकार लोगों CCTV भी वायरल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, गंगाघाट कोतवाली के कंचननगर का मामला।

➡ सुल्तानपुर – लूट के आरोपी संग पुलिस की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में प्रतीक भारती घायल, भर्ती, पुलिस ने 3 अन्य आरोपियों को भी पकड़ा, 24500 नगद, बाइक, अवैध असलहा बरामद, नगर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है मामला।

➡ रायबरेली – बारात के डांस के दौरान हुई चाकूबाजी, विवाद में फिर युवक को मारी चाकू, गंभीर हालत में युवक जिला अस्पताल रेफर, परवानपुर का रहने वाला है घायल आशीष, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मझिगवां की घटना।

➡ गोंडा – बोल्डर लदे ट्रक से हुए हादसे का मामला, घायल बाइक सवार दूसरे युवक की भी मौत, लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी था, 4 दिन पहले भैरव के चचेरे भाई की हुई मौत, पीडी बंधे से पहले उमरी रोड पर हुई थी घटना।

➡ ललितपुर – खेत की पलारी में लगी भीषण आग, लपटें देखकर किसानों में मचा हड़कंप, बारिश ने पाया आग पर काबू, जखोरा के पेट्रोल पंप के पास की घटना।

—————————–