August 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ : 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026 का आयोजन होगा। CM योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। सुबह 10 बजे लोक भवन सभागार में कार्यक्रम होगा। संतकबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार का वितरण किया जाएगा। हथकरघा, पावरलूम योजनाओं के लाभार्थियों को चेक दिए जाएंगे। बुनकरों और कारीगरों को सम्मानित किया जाएगा। प्रमुख खरीदारों और हथकरघा उत्पादकों में एमओयू होंगे। संत कबीर टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की घोषणा होगी।

➡लखनऊ : यूपी के परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई की तस्वीर बदलेगी। स्मार्ट क्लास और ICT लैब से शिक्षा डिजिटल होगी। हर विकासखंड में मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। शिक्षकों को डिजिटल शिक्षण का प्रशिक्षण मिलेगा। 30 अगस्त तक प्रशिक्षण अभियान पूरा होगा। हर बैच में अधिकतम 50 शिक्षक शामिल होंगे। प्री और पोस्ट टेस्ट से प्रशिक्षण की जांच होगी। ऑनलाइन मॉनिटरिंग से प्रशिक्षण पर नजर रखी जाएगी।

➡लखनऊ : 17 वर्षीय बालिका की हत्या मामले में पारा पुलिस ने आरोपी देवांश पाठक को गिरफ्तार किया। 5 अगस्त को घर में बालिका का शव मिला था। आरोपी भी घटनास्थल पर अचेत मिला था। होश में आने के बाद पुलिस ने कड़ी पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले से परिचित था। शक और रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप है। दुष्कर्म के प्रयास के विरोध पर हत्या का आरोप लगाया गया है। चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या का आरोप है। मामले में पॉक्सो एक्ट समेत धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस ने चाकू, कपड़े और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए। पारा थाना पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया।

➡अयोध्या : जल जीवन मिशन के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर इंदु भूषण वर्मा की मौत हो गई। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान घायल हुए थे। रुदौली के मुजफ्फरापुर में कई बिजली के खंभे गिर गए थे। इंदु भूषण वर्मा ADM पद से रिटायर हुए थे। सरकार ने उन्हें डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी थी।

➡सहारनपुर : कांवड़ यात्रा पर ड्रोन कैमरों से पुलिस नजर रख रही है। ड्रोन कैमरों से कांवड़ मार्गों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। संवेदनशील स्थल, शिविर और प्रमुख चौराहों पर नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर पुलिस का फोकस है।

➡लखनऊ : कानून व्यवस्था को लेकर CM आवास पर बैठक होगी। थोड़ी देर में सीएम योगी समीक्षा बैठक करेंगे। आगामी त्योहारों और कांवड़ यात्रा को लेकर अहम बैठक होगी। प्रदेशभर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे। ADG, मंडलायुक्त, DM, पुलिस कमिश्नर, SSP-SP शामिल होंगे। ADG LO अमिताभ यश भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

➡सहारनपुर : मादक पदार्थों के दो तस्कर गिरफ्तार किए गए। एक महिला समेत दो नशा तस्करों को पुलिस ने पकड़ा। मेहरबान और फरजाना को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से 283 ग्राम चरस बरामद हुई। थाना चिलकाना पुलिस ने कार्रवाई की।

➡सहारनपुर : गैंगस्टर एक्ट के तीन वांछित बदमाश गिरफ्तार किए गए। गैंग बनाकर अपराध से दहशत फैलाने का आरोप है। चेकिंग के दौरान तीनों वांछित अभियुक्त पकड़े गए। साफवान, अजीम और शहनवाज गैंगस्टर एक्ट में फरार थे। आरोपियों पर कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। देवबंद थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

➡लखनऊ : शाहमीना शाह दरगाह पहुंचीं सीमा राजभर। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चादर पेश की। सज्जादानशीन शेख रशीद अली से मुलाकात की। मोहब्बत और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। प्रदेश की खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की।

➡कन्नौज : मिशन आरोही के तहत भारी वाहनों की चेकिंग की गई। अपर परिवहन आयुक्त की टीम ने अभियान चलाया। परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर बसों का चालान किया गया। कई ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया। छिबरामऊ क्षेत्र में अभियान चलाया गया।

➡गैरसैंण : मूसलाधार बारिश से भवन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। नवनिर्मित भवन की दीवार बारिश के कारण टूट गई। लगातार हो रही बारिश से नुकसान हुआ। भवन स्वामी ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।

➡दिल्ली : जहांगीर पुरी में चाकूबाजी की घटना सामने आई। स्कूल गेट के बाहर छात्र रोहित पर चाकू से हमला हुआ। घायल छात्र का BSA अस्पताल में इलाज जारी है। 8वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया गया है। गलत पहचान में हमले का गंभीर आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी किसी और छात्र पर हमला करने आया था। दो दिन पहले विवाद की बात सामने आई है। जहांगीर पुरी थाना पुलिस जांच में जुटी है।

➡प्रतापगढ़ : पुलिस और स्वाट टीम की बदमाश से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। घायल बदमाश को CHC पट्टी में भर्ती कराया गया। आरोपी गोविंद सिंह गोड़े गांव का रहने वाला है। आसपुर देवसरा पुलिस के साथ पूरे दलपत शाह में मुठभेड़ हुई।

➡दिल्ली : जगतपुर में नाले में तीन स्कूली बच्चे गिर गए। स्थानीय लोगों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बारिश के चलते सड़क पर भारी जलभराव था। जलभराव के कारण सड़क और नाले में अंतर नहीं दिखा। हादसे का वीडियो CCTV में कैद हुआ।

➡बाराबंकी : शादी का झांसा देकर युवती के शोषण के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने मोहम्मद गुफरान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ। पीड़िता ने दो वर्षों से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया। मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है।

➡हमीरपुर : बीच सड़क पर सांड ने तांडव मचा दिया। आरोपी को लेकर जा रहे PRD जवान को सांड ने दौड़ा लिया। जवान आरोपी को पकड़कर बचकर भागा। मामला कुरारा थाना क्षेत्र के बेरी तिराहे का है।

➡सहारनपुर : 13 साल पुराने चर्चित राहुल ढाका हत्याकांड में फैसला आया। कोर्ट ने दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। मुकीम काला गैंग के दो बदमाशों को उम्रकैद मिली। CO गनर राहुल ढाका की गोली मारकर हत्या की गई थी। पेट्रोल पंप लूट के बाद CO के गनर को गोली मारी गई थी। मुख्य आरोपी मुकीम उर्फ काला की मौत हो चुकी है। कोर्ट ने दोनों दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया। दोनों दोषी जयपुर और अजमेर की जेल में बंद हैं।

➡सीतापुर : CHC में इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर गलत इलाज का आरोप लगाया। सर्दी-जुकाम और बुखार में छात्र अस्पताल पहुंचा था। छात्र विकास की इलाज के दौरान मौत हुई। परिजनों का आरोप है कि दो इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ी। मौत के बाद CHC परिसर में परिजनों ने हंगामा किया। छात्र हरगांव थाना क्षेत्र के कल्याणपुर का निवासी था।

➡प्रयागराज : कार्यक्रम विवाद के बीच राहुल गांधी ने वीडियो संदेश जारी किया। छात्रों के प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी ने अपील की। उन्होंने झारखंड के छात्रों के समर्थन की अपील की। राहुल गांधी ने कहा कि देश में छात्र प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शन एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ हैं। राहुल गांधी ने कोटा और देहरादून में छात्रों से संवाद किया। प्रयागराज में भी छात्रों से संवाद करेंगे। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि एजुकेशन सिस्टम पूरी तरह से कोलैप्स है। सरकारों को छात्रों की बात सुननी चाहिए।

➡मथुरा : गैंगस्टर पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया। फरह पुलिस ने अपराधी अशोक जैन की संपत्ति कुर्क की। 19.44 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। तेल चोरी मामले में आरोपी होने का आरोप है। रिफाइनरी पाइपलाइन में सेंध लगाने का आरोप है। बेटे और पत्नी के नाम संपत्ति सील की गई। मध्य प्रदेश में 6 भूखंड और पेट्रोल पंप सील किया गया। 12.5 लाख रुपये नकद, क्वालिस कार और तेल टैंकर जब्त किए गए। पुलिस-राजस्व टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।

➡सहारनपुर : कांवड़ मार्ग की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। SP अभिनंदन ने खुद उतरकर व्यवस्थाओं को परखा। कांवड़ मार्ग पर इंचीटेप से कांवड़ियों के वाहनों की नाप की गई। मानक से ऊंचे DJ वाहनों पर कार्रवाई कर सीमा प्रवेश में रोक लगाई गई। कांवड़ शिविरों और पुलिस चौकियों की व्यवस्थाएं देखी गईं।

➡कानपुर : वैभव फ्लोर मिल पर खाद्य सुरक्षा टीम ने रेड की। 4,300 किलो संदिग्ध आटा सीज किया गया। बिना बैच नंबर के आटा बेचा जा रहा था। टीम ने आटे के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद फ्लोर मिल पर कार्रवाई होगी। मामला घाटमपुर के गोपालपुर स्थित वैभव फ्लोर मिल का है।

➡सीतापुर : बियर पिलाने के बहाने दोस्त की हत्या मामले में कार्रवाई हुई। हत्याकांड में राजा भार्गव उर्फ अभिनव का नाम सामने आया। अभिषेक कश्यप और उसकी बहन कोमल का नाम भी जुड़ा है। साजिशकर्ता की भूमिका में राजा भार्गव, अभिषेक और कोमल बताए गए हैं। हत्याकांड में शामिल पांच अन्य अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं। सलमान की हत्या में पांचों की भूमिका थी। मुख्य आरोपी रजत और भैरव अभी फरार हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।

➡अमेठी : भारत समाचार की खबर का दमदार असर हुआ। घरों में बारिश का गंदा पानी जाने के मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया। SDM नितेश राज मौके पर पहुंचे और नाला बनवाकर घरों में घुसा पानी निकलवाया। मामला मुसाफिरखाना तहसील के गाजनपुर का है।

➡प्रतापगढ़ : जनाजे में जा रहे युवकों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक घायल हुए, जिसमें एक की हालत नाजुक है और उसे प्रयागराज रेफर किया गया। पुलिस ने कार और चालक को कब्जे में लिया। हादसा कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर मोड़ के पास हुआ।

—————————-

Taza Khabar