उत्तर प्रदेश20मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का धरना प्रदर्शन, निशातगंज में महानिदेशक कार्यालय के सामने प्रदर्शन, दम्पति शिक्षकों को एक जनपद में पोस्टिंग की मांग, शिक्षा विभाग की ट्रांसफर पॉलिसी जारी करने की मांग
➡अमेठी- लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी का बयान, ईरान में होर्मूज को बंद कर दिया गया- राहुल, आर्थिक तूफान आने की बात मैं कहता रहा- राहुल, बीजेपी के लोग मेरा मजाक उड़ाते हैं- राहुल, मोदी जी का काम देश की रक्षा करना है- राहुल, देश की आर्थिक व्यवस्था को संभालना है- राहुल, देश की रक्षा हमारा संविधान करता है- राहुल, ‘इन्होंने इलेक्शन को वोट चोरी का सिस्टम बनाया’, इन्होंने आपके हाथ बांध दिए हैं- राहुल गांधी, मैं कहता हूं इनसे टॉफी बांटना बंद करो- राहुल, ‘जो तेल बाहर जा रहा है वो हिंदुस्तान को चाहिए’
➡अलीगढ़- जिला अस्पताल की OPD में अजीब मामला, उधार का बच्चा लेकर दवा लेने पहुंची महिला, डॉक्टर द्वारा पूछताछ करने पर खुलासा, डॉक्टर ने बच्चे से पूछा अम्मी कौन हैं?, बच्चे ने कहा- अम्मी बाहर है, ये उधार लाई, पर्चे पर बच्चे का नाम लिखा था ‘विशाल’, इलाज के लिए सामने खड़ा था ‘सुभान’, OPD में बढ़ रही हैं ऐसी घटना- डॉ. वैभव जैन, मलखान सिंह जिला अस्पताल का मामला
➡हमीरपुर- नॉन रॉयल्टी खनिज परिवहन पर एक्शन, ट्रकों पर प्रशासन द्वारा हुई कार्रवाई, जिला प्रशासन टीम ने 16 ट्रक सीज किए, SDM सदर, PTO चंदन पांडे, CO सदर रहे मौजूद
➡बांदा- लगातार हीट वेव से जूझ रहा है बांदा, सुबह होते ही तपिश से जीना बेहाल, गर्मी और लू से आम जनजीवन प्रभावित, कल एशिया का सबसे गर्म शहर था बांदा, रोजमर्रा का काम करने वाले लोग परेशान, DM ने लोगों की सहूलियत के लिए टीमें लगाई
➡इटावा- भतीजे ने चाची से किया दुष्कर्म, जबरन रेप की वारदात CCTV में कैद, पीड़िता का पति बाहर करता है नौकरी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी भतीजा हिरासत में, जांच जारी, इटावा के थाना बलरई क्षेत्र का मामला
➡वाराणसी- काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, ब्राह्मणों के ऊपर पूछे गए सवाल पर आपत्ति, ABVP के बैनर तले छात्रों ने किया प्रदर्शन, इतिहास विभाग के बाहर धरने पर बैठे छात्र, प्रदर्शन को देखते हुए प्रॉक्टोरियल टीम पहुंची
➡महराजगंज- तंत्र मंत्र और झाड़फूंक के शक में हत्या, आरोपी के बेटे की सड़क हादसे में मौत, मौत का जिम्मेदार तांत्रिक सोखा को माना, सोखा की लोहे की रॉड से पीटकर की हत्या, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया खुलासा
➡आजमगढ़- स्टंटबाजी के दौरान दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग में युवक अमरेश सिंह गंभीर घायल, स्टंटबाजी करने के वीडियो वायरल, पुलिस वीडियो के आधार पर जांच में जुटी, जल्द होगी सख्त कार्रवाई- CO सिटी, मऊ बॉर्डर के चिरैयाकोट क्षेत्र का मामला
➡सहारनपुर- सांसद इकरा हसन के धरने के बाद बड़ा असर, पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप समेत 5 रिहा, DIG कार्यालय के बाहर सड़क जाम का आरोप, मांगेराम कश्यप समेत 5 लोग रिहा किए गए, शांति भंग की धाराओं में चालान में जेल गए थे, रिहाई के बाद समर्थकों ने मालाओं से स्वागत किया, इकरा हसन ने गिरफ्तारी के विरोध में धरना दिया था
➡कानपुर- होटल उमा गैलेक्सी के रूम में मिला शव, रूम में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस-फॉरेंसिक टीम ने मौके पर की जांच, दोस्त के साथ दो दिन से रुका था मृतक, होटल से डेढ़ किमी दूर है मृतक का घर, पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच- ADCP साउथ, सेन पश्चिम पारा के मनोहर विहार का मामला
➡कानपुर देहात- स्कूली बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, स्कूली बस में लगभग 40 बच्चे थे सवार, दो बच्चे घायल, कुछ को आई मामूली चोटें, प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चे सुरक्षित, मौके से गुजर रहे मंत्री दारा सिंह चौहान रुके, मौके पर पहुंचकर बच्चों का जाना हालचाल, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल लालपुर की थी बस, भोगनीपुर के मांवर गांव के पास हाईवे की घटना
➡प्रतापगढ़- प्रेमी को भिजवाया जेल फिर किया हंगामा, कैदी प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ी प्रेमिका, महिला ने ही प्रेमी को भिजवाया था जेल, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप था, प्रेमी को जेल से छोड़ने की जिद पर अड़ी, पुलिस के समझाने पर घंटों बाद उतरी, नगर कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर का मामला
➡ग्रेटर नोएडा- कंपनी के गेट का ताला तोड़कर चोरी, पीतल का सामान बनाने वाली कंपनी में चोरी, लाखों रुपये के पीतल के पार्ट्स चोरी, CCTV कैमरे का DVR भी चोर लेकर फरार, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी, ईकोटेक थर्ड क्षेत्र के उद्योग केंद्र-1 की घटना
➡हरिद्वार- पूर्व सीएम बीसी खंडूरी पंचतत्व में विलीन, CM धामी ने कंधा देकर दी अंतिम विदाई, खड़खड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ, पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ, कई मंत्री, सांसद, विधायक और नेता मौजूद रहे, पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
➡दिल्ली- कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टा धमाका, इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन फॉलोअर्स पूरे, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही, कॉकरोच जनता पार्टी के 3 मिलियन फॉलोअर, समर्थक रील बनाकर पार्टी के साथ जुड़ रहे, पार्टी के साथ जुड़ाव और समर्थन दिखा रहे हैं, लगातार बढ़ती डिजिटल पहुंच से चर्चा में आई, डिजिटल पहुंच से पार्टी ऑनलाइन चर्चा के केंद्र में, युवाओं के बीच इसका क्रेज बढ़ता दिख रहा है
➡हाथरस- डीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, बागला जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, जिला अस्पताल की बिजली व्यवस्था ठप, डीएम अतुल वत्स ने जताई नाराजगी, ऑक्सीजन प्लांट 10 दिन में होगा शुरू
————————————————————————————

More Stories
रोहतास20मई26*आरपीएफ ने 30.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार*
लखनऊ20मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हल्द्वानी20मई26*सुमित्रानंदन पंत जयंती पर हल्द्वानी में कवि सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी आयोजित