उत्तर प्रदेश2मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह7बजे एवम 10 बजे की बड़ी खबरें.
➡लखनऊ, इटौंजा थाना क्षेत्र में कुत्तों, बंदरों का आतंक, एक ही दिन में 27 लोगों को काटने से हड़कंप, CHC इटौंजा में सभी को लगे रेबिज के इंजेक्शन, अब बाहर निकलना हुआ मुश्किल- स्थानीय लोग
➡दिल्ली, प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट, ‘यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी अस्वस्थ’, अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ- पीएम, जल्द स्वस्थ होने की कामना- प्रधानमंत्री, ईश्वर से शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना- पीएम
➡लखनऊ, गंगा एक्सप्रेस-वे 15 दिनों तक टोल फ्री, यूपीडा ने टोल फ्री को लेकर आदेश जारी किया, बिना टोल 15 दिन तक एक्सप्रेस-वे पर सफर
➡दिल्ली, एक महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार, आउटर नॉर्थ जिले में एंटी-नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई, 179 ग्राम उच्च गुणवत्ता की हेरोइन/स्मैक बरामद, बरामद नशीले पदार्थ की कीमत 1.25 करोड़, नरेला के सेक्टर-A6 में ड्रग्स की सप्लाई
➡जौनपुर- बारात लेकर जा रहे दूल्हे को गोलियों से भूना, 3 गोली दागकर दूल्हे को उतारा मौत के घाट, ओवरटेक कर बारात रोकी, फिर गोलियां दागीं, 22 साल के दूल्हे आजाद की हत्या से सनसनी, दूल्हे की मौक पर मौत, नकाबपोश हत्यारे फरार, ड्राइवर दूल्हे को छोड़कर जान बचाकर भाग गया
पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका है- पुलिस
खेतासराय थाना क्षेत्र की सनसनीखेज वारदात
➡बरेली, पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या का मामला, गाली देने से मना करने पर हत्या की थी, हरीश, पिता ने हरिओम को किया था घायल, इलाज के दौरान हरिओम की मौत हुई थी, मुख्य आरोपी हरीश कश्यप गिरफ्तार हुआ, सीबीगंज थाना के जोगीठेर में हुई थी घटना
➡कानपुर, तेज रफ्तार डंपर खड़े डंपर से टकराया, चालक और क्लीनर की दर्दनाक मौत, रफ्तार, झपकी बनी हादसे की वजह, हनुमंत विहार के नौबस्ता ओवरब्रिज की घटना
➡हरदोई, डंपर ने कार और बाइक में मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल, सूचना पर पहुंचे परिजनों का बुरा हाल, कोतवाली शहर की साण्डी रोड की घटना
➡देहरादून, रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा, सांसद अनिल बलूनी ने रेल मंत्री को पत्र लिखा था, ट्रेन सेवा के संचालन की सभी तैयारियां पूरी, शीघ्र ही ट्रेन सेवा संचालन की औपचारिक घोषणा, तिरुमदारा में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव, सांसद अनिल बलूनी के प्रयास से मिली सौगात
➡प्रयागराज, अपराधी के रिश्तदारों के घर छापेमारी पर HC सख्त, रिश्तेदारों के घर भगोड़ों की तलाश पर टिप्पणी की, ‘भगोड़ों के रिश्तेदारों को परेशान करना असंवैधानिक’, थाने बुलाकर मानसिक दबाव डालना गलत- हाईकोर्ट, ‘अपराधी को पकड़ने के लिए टेकनोलॉजी अपनाएं’, दबाव डालना अंग्रेजों के जमाने का तरीका- हाईकोर्ट, कानपुर के कैप्टन मंगल सिंह को याचिका पर राहत, मंगल के घर पुलिस के दबिश पर HC ने लगाई रोक, बेटा पंजाब में हत्या मामले में दोषी ठहराया गया है, दोषी बेटा फरार, पुलिस पिता को कर रही थी परेशान, SHO याची की निजता का उल्लंघन न करें- हाईकोर्ट
➡कन्नौज, दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौके पर मौत, टकराकर गिरे दोनों बाइक सवार, पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंदा था, एक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर, गुरसहायगंज के तेरा जाकेट का मामला
➡ललितपुर, एसडीएम ने तीन डंपरों को पकड़ा, खनन कर भाग रहे 3 डंपर पकड़े, मड़ावरा थाना क्षेत्र का मामला
➡चंदौली, पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर चोर अरेस्ट, बदमाश के पैर में लगी गोली, साथी फरार, कब्जे से चोरी के 2 ट्रैक्टर, 1 ट्रॉली बरामद, आरोपी पर 2 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज, फरार साथी की तलाश में दबिश जारी, बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुला के पास मुठभेड़
➡हापुड़, संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र लापता, 16 वर्षीय छात्र की तलाश जारी, स्कूल गया छात्र, वापस घर नहीं लौटा, VIP स्कूल का छात्र है प्रीत कुमार, पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡जौनपुर, बारात लेकर जा रहे दूल्हे को गोलियों से भूना, 3 गोली दागकर दूल्हे को उतारा मौत के घाट, ओवरटेक कर बारात रोकी, फिर गोलियां दागीं, 22 साल के दूल्हे आजाद की हत्या से सनसनी, ड्राइवर दूल्हे को छोड़कर जान बचाकर भाग गया, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका है- पुलिस, खेतासराय थाना क्षेत्र की सनसनीखेज वारदात
➡सिद्धार्थनगर, सिद्धार्थनगर में राशन घोटाले पर बड़ा एक्शन, कोटेदार सोनम का लाइसेंस निलंबित किया गया, जांच में कार्ड धारकों को कम राशन देने की पुष्टि, राशन वितरण में बाधा, लाभार्थियों को हो रही परेशानी
➡गाजियाबाद, राह चलने के दौरान विवाद में चले पत्थर, मंदिर से लौट रहे लोगों से टकराया युवक, युवक के टकराने के बाद बढ़ा विवाद, विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने सामने, 15 लोगों के घायल होने की जानकारी, पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया, नगर कोतवाली के कैला भट्ठा की घटना
➡पीलीभीत, DIOS ऑफिस में करोड़ों का घोटाला, चपरासी इल्हाम शम्सी की 3 पत्नियां अरेस्ट, साली, सास समेत 7 महिलाएं अरेस्ट की गईं, सरकारी खाते से 7 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया, इल्हाम ने फर्जी बेनिफिशियरी ID तैयार की थी, ट्रेजरी के खाते से पत्नियों के खाते में ट्रांसफर, पत्नी लुबना के खाते में 2.37 करोड़ ट्रांसफर, दूसरी पत्नी आजरा खान के खाते में 2.12 करोड़, साली फातिमा के खाते में 1 करोड़ 3 लाख भेजा, सास नाहिद के खाते में 95 लाख ट्रांसफर किया, 2024 से अब तक 7 करोड़ की रकम ट्रांसफर की
➡गाजियाबाद, फरार हत्यारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, हत्या के मामले में फरार चल रहा था, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तारी, लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में की थी हत्या
➡दिल्ली, पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, TMC की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, मतगणना पर्यवेक्षकों के रूप में केंद्रीय कर्मचारी तैनात, चुनाव आयोग के इसी फैसले को SC में चुनौती दी गई, सुप्रीम कोर्ट में सुबह 10:30 बजे सुनवाई होगी
➡रायबरेली, तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर, हादसे में दो युवक गंभीर घायल, बछरावां थाना क्षेत्र की घटना
➡बांदा, प्राथमिक विद्यालय का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बच्चे मजदूरी करते दिखाई दे रहे, छात्र हाथों में फावड़ा, तसला लिए नजर आ रहे, बच्चों से मौरंग ढुलवाने का आरोप सामने आया, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग
➡बलिया, शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, हर्ष फायरिंग में बच्चे के सिर में गोली, मौत, गोली चलाने के बाद सभी आरोपी फरार, कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर पांडेय डेरा का मामला
➡ललितपुर, मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक के घर मिली मासूम, महिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, पुलिस जांच में जुटी, पीड़ित के पिता की तहरीर पर केस दर्ज, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़, महिला से ससुराल पक्ष ने की 5 लाख की मांग, मांग पूरी न होने पर महिला को भूखा रखा, ससुराल पक्ष में महिला से की गई मारपीट, 3 बेटियों सहित महिला को घर से भगाया, पति ने पत्नी को दी कत्ल देने की धमकी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡मिर्जापुर, बहुभोज में गोली मारकर युवक की हत्या, हत्या का केस दर्ज, आरोपी की तलाश जारी, बहुभोज कार्यक्रम में हत्या से मची सनसनी, आपसी रंजिश में हत्या करने की आशंका, मिर्जापुर के नारीबारी गांव में वारदात
➡अम्बेडकरनगर, गांव के बाहर बाग में मिला युवक का शव, हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका, शरीर पर कई जगह चोट के निशान मौजूद, सम्मनपुर थानाक्षेत्र की घटना
➡हापुड़, व्यक्ति से एक करोड़ 84 लाख रुपये हड़पे, मकान पर फर्जी कार्रवाई का डर दिखाया, जज से जान पहचान बताकर झांसा दिया, हाईकोर्ट के फर्जी दस्तावेज सौंपे, हापुड़ देहात पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी
➡रायबरेली, इंस्टाग्राम लाइक-कमेंट के लिए जोखिम भरे स्टंट, 2 युवतियों ने व्यस्त चौराहे पर शूट किया वीडियो, रील बनाकर इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़, तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, ट्रैक्टर के नीचे दबा चालक, लोगों ने चालक को निकाला बाहर, थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र का मामला
➡हापुड़, महिला के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी, धमकी के बाद दहशत में आई महिला, दबंगों ने रास्ते में रोककर दी धमकी, महिला का अपने पति से चल रहा विवाद, पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज की FIR, हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़, जिला कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, जिला कृषि अधिकारी की छापेमारी से हड़कंप, कपड़ा प्रिंटिंग के कारखाने पर रेड, कारखाने में 45 किलो नील-लेपित यूरिया मिला, पिलखुआ कोतवाली में मुकदमा दर्ज
➡रायबरेली, गंगा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, टायर फटने से अनियंत्रित हुआ था ट्रक, माता, पिता, बेटा गम्भीर रूप से घायल, डलमऊ कोतवाली के कठघर के पास हादसा
➡हापुड़, दोस्तो को घर में बंधक बनाने की सूचना पर पहुंचे युवक, दर्जनों युवकों ने घर पर किया पथराव, घर में मौजूद महिलाओं में मची चीख-पुकार, पूरी घटना CCTV कैमरे में हुई कैद, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र का मामला
————————————————————————————
*सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*
➡लखनऊ, नारी शक्ति वंदन अधिनियम खारिज होने पर विरोध, बीजेपी आज निकालेगी मशाल जुलूस यात्रा, सीएम योगी आदित्यनाथ जुलूस में होंगे शामिल, लोक भवन से अटल चौक तक निकलेगा जुलूस, दोनों डिप्टी सीएम भी जुलूस में रहेंगे मौजूद, जुलूस में करीब 5000 लोग होंगे शामिल, शाम 7 बजे शुरू होगी मशाल जुलूस यात्रा
➡लखनऊ, आज स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे प्रेस वार्ता, आज 11 बजे पीसी करेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, गोमती नगर में प्रेस वार्ता करेंगे स्वामी प्रसाद
➡लखनऊ, लखनऊ में आज नारी आक्रोश मशाल यात्रा, हजरतगंज में 3 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन, कई प्रमुख मार्गों पर नो एंट्री लागू
➡लखनऊ, LU में हंगामे पर बड़ा एक्शन, 5 छात्रों को किया गया निलंबित, कुलपति कार्यालय में हुआ था बवाल, बिना अनुमति धरना, जबरन प्रवेश का आरोप, कुलपति आवास के पास रास्ता रोकने का आरोप, वाहन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, महिला कर्मचारी से अनुचित व्यवहार का आरोप, छात्रों से 3 दिन में मांगा गया स्पष्टीकरण
➡पश्चिम बंगाल, आज बंगाल में 15 बूथों पर री-पोलिंग होगी, 2 सीटों के 15 बूथों पर री-पोलिंग होगी, चुनाव आयोग ने बंगाल में री-पोलिंग के आदेश दिए, मगराहाट पश्चिम में 11 बूथों पर फिर से वोटिंग, डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर वोटिंग
➡सीतापुर, तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, हादसे के बाद चालक कार समेत फरार, शव के ऊपर से गुजरे कई वाहन, रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र का मामला
➡सीतापुर, ट्यूशन शिक्षक पर दुराचार के प्रयास का आरोप, ट्यूशन शिक्षक ने मासूम को बनाया निशाना, घर में पढ़ाने आता था शिक्षक संतोष, बच्चों को घर में अकेला पाकर की हरकत, भाइयों को कमरे में किया बंद, कमरे में बंद बच्चों ने मां को किया फोन, परिजनों ने आरोपी को थाने पहुंचाया, शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡मुज़फ्फरनगर, चाचा ने नाबालिक भतीजी से किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर पिता ने भी किया दुष्कर्म, बच्ची ने मामी से की दुष्कर्म की शिकायत, मामी के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने की शिकायत, पुलिस ने पिता, चाचा पर केस किया दर्ज, मुजफ्फरनगर की नगर कोतवाली का मामला
➡मुज़फ्फरनगर, साइबर टीम ने ठग को गिरफ्तार किया, आरोपी दुकानदारों को फर्जी GST नंबर दिखाता था, आरोपी फर्म मालिक बताकर करता था ठगी, व्यापारियों से तार लेकर हो जाता था फरार, आरोपी फर्जी रसीद भेजकर देता था झांसा, पैसे न मिलने पर ठगी का लगा था पता, पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को पकड़ा, कब्जे से रसीद और तांबा भी किया बरामद, फरार साथी जावेद की तलाश में जुटी साइबर टीम
➡एटा, जिलाधिकारी अरविंद सिंह की सख्ती, चकबंदी लेखपाल हरिओम सिंह सस्पेंड, किसान से 20,000 लेने का आरोप, ऑनलाइन लेनदेन का स्क्रीनशॉट वायरल, बातचीत का ऑडियो भी सामने आया, जलेसर तहसील में तैनात था लेखपाल, किसानों ने SDM को दिया था ज्ञापन, DM ने तुरंत लिया मामले का संज्ञान, लेखपाल को सस्पेंड कर मुख्यालय अटैच किया
➡चंदौली, प्रेमी के तिलक में पहुंची प्रेमिका का हंगामा, प्रेमिका ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताया, शादी का वादा करने का लगाया आरोप, दूल्हे पर पहले से यौन शोषण का केस, आरोपी जा चुका जेल, जमानत पर बाहर, मौके पर पहुंची पुलिस, दोनों को थाने लाई, पीड़िता ने पुलिस पर सवाल उठाए, न्याय के लिए भटक रही युवती, अलीनगर थाना क्षेत्र का मामला
➡हापुड़, हापुड़ में नकली माल पर छापेमारी, मॉर्डन इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में छापा, पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई, मेरठ, महाराष्ट्र कंपनी के कर्मचारी रहे मौजूद, फैक्ट्री में नकली माल बरामद, दो नामी कंपनियों के नकली प्रोडक्ट बरामद, धौलाना थाना क्षेत्र के UPSIDC का मामला
➡रामपुर, रामपुर में युवक की जमकर हुई पिटाई, बोलीबाल खेलने से मना करने पर विवाद, पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, जबरन खेलने को लेकर हुआ था विवाद, टाह गांव के थाना टांडा की घटना
➡मुरादाबाद, पुलिस की गौ तस्करों से मुठभेड़, फायरिंग के बाद दो बदमाश घायल, बदमाशों से असलहा बरामद, कटघर थाना क्षेत्र में मुठभेड़, काशीपुर तिराहा चौकी क्षेत्र का मामला
➡हापुड़, नकली एथिलीन की खेप बरामद, फल पकाने वाले केमिकल का खुलासा, एथिलीन को फल पकाने वाला हार्मोन कहा जाता, फैक्ट्री मालिक समेत कई पर केस दर्ज, फैक्ट्री से “एथिलीन राइपनर साल्ट” मिला, खाली पैकेट, पाउच और कार्टून पैक भी बरामद, मशीन, अन्य सामान पुलिस ने जब्त किया, आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई का शक, बरामद माल की कीमत 5 करोड़ रुपये, थाना धौलाना पुलिस की कार्रवाई
————————————————————————————

More Stories
लखनऊ2मई26*मई-2026 के लिए अद्यतन मासिक मौसम अपडेट
कानपुर नगर 2 मई26*हर सरकारी योजनाओं पर गरीबों से उनका हक छीनकर विभागों में बैठें दलाल
जौनपुर2मई26*सनसनी: बारात जा रहे दूल्हे की सरेआम गोली मारकर हत्या