उत्तर प्रदेश 31अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें.
➡️लखनऊ – इंदिरा नगर क्षेत्र में बिजली के खंभे में लगी आग, आग लगने से मची अफरा तफरी, शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना।
➡️लखनऊ – अंकित बालियान हत्याकांड मामला, 2 शूटरों का एनकाउंटर, DGP की प्रेसवार्ता, ADG एसटीएफ अमिताभ यश भी रहेंगे मौजूद, डीजीपी मुख्यालय में 12.30 बजे प्रेसवार्ता, एसटीएफ ने 2 शूटर्स को मुठभेड़ में ढेर किया।
➡️सहारनपुर – गोकशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, पुलिस को देख आरोपी ने की फायरिंग, जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल, पुलिस ने घायल आरोपी को पकड़ा, आरोपी की पहचान बिलाल के रूप में, कब्जे से तमंचा, खोखा कारतूस बरामद, मौके से जिंदा गोवंश, 600 रुपये भी बरामद।
➡️लखनऊ – अंकित बालियान हत्याकांड मामला, एडीजी STF अमिताभ यश का बयान, 2 शूटर्स मुठभेड़ में मारे गए हैं- अमिताभ, पुलिस के 2 सिपाही भी घायल- अमिताभ, 2 सिपाहियों को गोली लगी है – अमिताभ, बाकी बचे शूटर्स की तलाश जारी- अमिताभ।
➡️झांसी – झांसी में शातिर चोरों के गिरोह का खुलासा, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से लाखों के जेवरात बरामद, 50,900 रुपये की नकदी भी बरामद, चोरी में इस्तेमाल स्कूटी भी पुलिस ने पकड़ी, बरुआसागर की चोरियों का भी हुआ खुलासा।
➡️रायबरेली – सर्प दंश से युवक सलीम की मौत, इलाज के दौरान सलीम ने तोड़ा दम, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡️ललितपुर – निजी अस्पताल में रिटा. दारोगा की मौत पर हंगामा, इलाज में लापरवाही से मौत का लगा गंभीर आरोप, डॉक्टर पर पैसे लेने के बाद भी न आने का आरोप, हॉस्पिटल स्टाफ पर ही इलाज करने का लगा आरोप, प्राइवेट डॉक्टर RK अग्रवाल पर FIR पर अड़े परिजन, स्टाप और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की, भारी पुलिसफोर्स की हॉस्पिटल पर तैनाती की गई, पीताम्बरा वेलफेयर हॉस्पिटल का पूरा मामला।
➡️अयोध्या – 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक होगा 45वां रामायण मेला, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन, रामायण मेला समिति की बैठक अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में हुई संपन्न, मेले की तैयारी बैठक में प्रवचन सत्र को नई रूपरेखा देने का निर्णय।
➡️कुशीनगर – नारायणी नदी का जलस्तर कम होने से राहत, नारायणी नदी में 1 लाख 11 हजार क्यूसेक पानी, नदी के किनारे बसे गांव से खतरा टला।
➡️बागेश्वर – लखमारा में दो दिनों से लगातार भूस्खलन, लगातार हो रहे भूस्खलन से लोगों में डर, बोल्डर, पेड़ गिरकर लखमारा नाले में पहुंचा, कई किसानों के खेत भी मलबे में दब गए, प्रशासन से निरीक्षण, सुरक्षा उपायों की मांग, कपकोट ब्लॉक के लखमारा गांव का मामला।
➡️दिल्ली – सत्र न्यायाधीश के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, तीस हजारी कोर्ट के सत्र न्यायाधीश के नाम पर मांगे पैसे, WhatsApp पर जज की फोटो लगाकर वकील से पैसे मांगे, इंटरनेशनल नंबर से भेजा मैसेज, थाईलैंड में फंसा बताया, दिल्ली बार एसोसिएशन के सदस्य को भी भेजा था मैसेज, शक होने पर वकील ने जज से किया संपर्क, खुला फर्जीवाड़ा, सब्जी मंडी थाने में FIR दर्ज, मामले की जांच पड़ताल जारी।
➡️दिल्ली – 3 साल की बच्ची से अश्लील हरकत, बवाना के स्कूल में बच्ची से अश्लील हरकत, स्कूल कैब ड्राइवर विकास पर गंभीर आरोप, ड्राइवर विकास को पुलिस ने अरेस्ट किया, CCTV फुटेज, तस्वीरों से आरोपी की पहचान।
➡️बरेली – बनखंडिनाथ मंदिर से तांबे के 4 नाग चोरी, पुलिस ने आरोपी इसरार को किया अरेस्ट, CCTV फुटेज से आरोपी इसरार को पकड़ा, बारादरी थाना इलाके के मंदिर की घटना।
➡️शामली – अंकित बालियान हत्याकांड मामला, 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, अंकित की पत्नी सीमा का बयान, बता रहे गाने की वजह से हत्या की गई- सीमा, गाने की वजह से कोई हत्या क्यों करेगा- सीमा, गाना हटाना म्यूजिक कंपनी का काम था- सीमा, अंकित की कोई गलती नहीं थी- सीमा बालियान, अंकित बहुत ही डेडीकेटेड इंसान थे – सीमा, एक गाना हत्या की वजह कैसे? – सीमा, सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए- सीमा, अंकित समाज के लिए कुछ करना चाहते थे- सीमा, सीएम योगी का आभार व्यक्त करती हूं- सीमा, सीएम ने मामले को गंभीरता से लिया- सीमा, हमें और प्रदेश को सीएम से उम्मीद है – सीमा।
➡️सहारनपुर – PNB की 7.40 करोड़ की नकली करेंसी का खुलासा, सोफिया मार्केट शाखा में ऑडिट के दौरान गड़बड़ी, नकली नोट मामले में तीन बैंक अधिकारियों पर FIR, मुख्यालय भेजी गई रकम में भी 4.36 लाख रूपये कम, कैश कम मिलने पर हाउस कीपर के खिलाफ भी मुकदमा, पुलिस ने दोनों मामलों में चार लोगों को किया नामजद, नकली करेंसी चेस्ट तक पहुंची कैसे? जांच में जुटी पुलिस, थाना सदर बाजार में दो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं.

More Stories
भागलपुर 31अगस्त 26*राघोपुर बांध का DM ने किया निरीक्षण, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
शामली 31अगस्त 26*जिम के बाहर 25 सेकंड में 18 राउंड फायरिंग, अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर
सहारनपुर 31अगस्त 26*अपराधियों का अंत हुआ, लेकिन न्याय अभी बाकी है”— अंकित की पत्नी का छलका दर्द……