उत्तर प्रदेश 30अगस्त 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ : जयंत चौधरी का स्वागत-अभिनंदन समारोह, लखनऊ आगमन पर विशेष समारोह का आयोजन। बी.के. शुक्ला ने कार्यक्रम को आयोजित किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे। यूपी सरकार में मंत्री अनिल कुमार भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में RLD के कार्यकर्ता समारोह में मौजूद रहे।
➡️लखनऊ : बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर आज स्वागत कार्यक्रम होगा। नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का अभिनंदन किया जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी शामिल होंगे। कई वरिष्ठ बीजेपी नेता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री के स्वागत की तैयारी पूरी है। बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारी जुटेंगे। दोपहर 2.15 बजे स्वागत समारोह आयोजित होगा।
➡️लखनऊ : RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी का बड़ा बयान। अखिलेश का नाम लिए बिना हमला बोला। वो प्रदेश को आग में झोंक देना चाहते हैं-जयंत। ‘उनके जमाने में UP का मतलब उल्टा पुल्टा प्रदेश था’। वो ट्विटर ट्विटर खेल रहे हैं- जयंत चौधरी। वो हर मामले में जाति तलाश रहे हैं- जयंत। हमें ऐसी ताक़तों का मुकाबला करना है- जयंत। ‘लखनऊ तहज़ीब का शहर हम तहजीब वाले लोग’। चौधरी साहब जाति के धुर विरोधी थे- जयंत चौधरी। हम लोग चौधरी साहब के ही रास्ते पर हैं- जयंत।
➡️सुलतानपुर : मंत्री गिरीश यादव का दौरा कल। बीजेपी कार्यालय में करेंगे बैठक। कलेक्ट्रेट सभागार में भी बैठक। विकास कार्यों, कानून व्यवस्था की समीक्षा।
➡️दिल्ली : बवाना पुलिस ने शराब तस्कर किया गिरफ्तार। पुलिस ने 240 कैन बीयर, कार बरामद की। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को दबोचा। आरोपी सज्जन सिंह, निवासी अलवर, राजस्थान।
➡️उन्नाव : बिना अनुमति हो रहे कार्यक्रम को प्रशासन ने रोका। बरेली घटना के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर रोका। बरेली मेयर के कार्यक्रम में भगदड़ में महिला की मौत। बरेली में रक्षाबंधन कार्यक्रम में महिला की हुई थी मौत। उन्नाव में भी बिना अनुमति 1 लाख महिलाओं को बुलाया। पुष्पेंद्र सिंह बिना अनुमति लिए कार्यक्रम करा रहे थे। भीड़ बुलाई, अनुमति नहीं ली, DM-SP मौके पर पहुंचे। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के मानपुर में आयोजन।
➡️नेपाल : नेपाल में काठमांडू जाने वाला हाईवे टूटा। हाईवे का बड़ा हिस्सा त्रिशूली नदी में समाया। काठमांडू जाने वाले यात्रियों को पुलिस लौटा रही। धाडिंग में नदी के कटान से हाईवे हुआ क्षतिग्रस्त। मलबे के साथ तेजी से उफान पर त्रिशूली नदी। बाढ़ के हालात को देखते हुए नेपाल हाई अलर्ट पर। काठमांडू जाने वाले मार्ग पर आवाजाही प्रभावित।
➡️सहारनपुर : पीड़ित परिवार से मिले सांसद इमरान मसूद। जनकपुरी झगड़े के पीड़ित परिवार से मिले। इमरान मसूद ने SSP अभिनंदन से भी मिले। घटना को अफवाहों सो जोड़ा जा रहा- सांसद। बेवजह सांप्रदायिक रंग न दिया जाए- मसूद। SSP अभिनंदन ने निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा। मामले की निष्पक्ष, सही तरीके से जांच की मांग।
➡️वाराणसी : ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वाले युवक गिरफ्तार। 4 बालिग, 2 नाबालिगों को जीआरपी ने पकड़ा। वाराणसी-प्रयागराज मेमो ट्रेन में की थी पत्थरबाज़ी। भदोही के अहिरमनपुर हॉल्ट पर की थी पत्थरबाज़ी। यात्रियों से विवाद के बाद की थी पत्थरबाज़ी। सोशल मीडिया पर पत्थरबाजी का वीडियो वायरल। वाराणसी जीआरपी थाने में मामले का हुआ खुलासा।
➡️गाजियाबाद : नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी। फोन कॉल पर लोनी विधायक को दी गई धमकी। घर को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप। विधायक के समर्थक ने दर्ज कराया मुकदमा। लोनी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
➡️कौशाम्बी : तेज रफ्तार वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस सख्त। हाईवे पर बाइक पर लगाई स्पीड लेजर गन। गुजरने वाले वाहनों की स्पीड करेगी कैप्चर। 60 KM प्रति घंटे से अधिक रफ्तार पर चालान। कोखराज और सैनी थाना क्षेत्र का मामला।
➡️मिर्जापुर : जम्मू तवी एक्सप्रेस में पकड़ा गया गांजा। सूटकेस में गांजा लेकर आ रही थी युवती। ओडिशा से गांजा लेकर आ रही थी युवती। साढ़े 5 लाख कीमत का 11 KG गांजा बरामद। रेलवे पुलिस ने गांजा सहित युवती को पकड़ा।
➡️शामली : अंकित बालियान की हत्या का मामला। अंकित के घर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत। सपा विधायक पंकज मलिक भी पहुंचे। परिजनों से बातचीत कर संवेदना प्रकट की।
➡️नेपाल : नेपाल आपदा में अबतक 752 लोगों की मौत। रसुवा, नवाकोट, चितवन में पानी की लेवल बढ़ा। 275 भारतीयों से अबतक सम्पर्क कायम नहीं। 275 भारतीयों समेत करीब 3000 लोग लापता। नेपाल आपदा में अबतक 7500 लोगों का रेस्क्यू। अभी तक 108 भारतीयों का रेस्क्यू किया गया। त्रिशुली हाईड्रो प्रोजेक्ट की टनल में रेस्क्यू जारी। भारत की टेक्निकल, फॉरेंसिक, DNA एक्सपर्ट मौजूद।
➡️लखनऊ : BJP राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का प्रथम आगमन। स्वागत के लिए जगह-जगह तैयार किए गए भव्य मंच। एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक होगा भव्य स्वागत। फूल मालाओं के साथ स्वागत के लिए जुटे पदाधिकारी।
➡️दिल्ली : देशभर में आयोजित हुई NEET-PG 2026 परीक्षा। कड़ी सुरक्षा, रियल-टाइम मॉनिटरिंग के बीच परीक्षा। 36 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में परीक्षा। 1,111 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुआ NEET-PG। 2.73 लाख उम्मीदवारों के लिए हुई परीक्षा। 2.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल। 5 सितंबर 2026 को जयपुर में दोबारा होगी परीक्षा। हेल्थ मिनिस्टर ने X पोस्ट कर दी जानकारी।
➡️दिल्ली : ऑपरेशन चक्र के तहत उत्तर जिला पुलिस की कार्रवाई। 72 घंटे में 154 मामले दर्ज, 193 आरोपी गिरफ्तार। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, बोतलें बरामद। अवैध शराब मामले में 63 आरोपी गिरफ्तार। ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार। 1.975 किलो गांजा, 39.2 ग्राम हेरोइन बरामद। 544 ग्राम चरस भी पुलिस ने की बरामद। NDPS मामलों में 21 आरोपी गिरफ्तार। अवैध हथियार रखने वालों पर कसा शिकंजा।
➡️फतेहपुर : मनीष दुबे हत्याकांड के मुख्य आरोपियों पर ईनाम। 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया। आरोपी अमन सिंह, इन्द्रेश विक्रम पर ईनाम। मामले में अब तक 7 लोग हिरासत में। शराब दुकान का सेल्समैन गोवर्धन निषाद भी शामिल। आरोपियों के सहयोगियों की पहचान जारी- SP। शरण देने या छिपाने वालों पर भी होगा एक्शन- SP। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव की घटना।
➡️चन्दौली : पुलिस का गोवंश तस्करी के खिलाफ एक्शन। आरोपी मोहम्मद यासिर की संपत्ति होगी कुर्क। ₹49.91 लाख की अचल संपत्ति पर शिकंजा। DM चन्दौली ने पारित किया कुर्की आदेश। जिले के अलीनगर थाना पुलिस की कार्रवाई।

More Stories
लखनऊ30अगस्त 26*_दक्षिणी जोन में सनसनीखेज वारदात, हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी का शव बरामद*_
सुल्तानपुर 30अगस्त 26*मंडी में प्रभारी का खेल उजागर, प्राइवेट आदमी रखकर हो रहा गिट्टी-मोरंग का अवैध कारोबार*
पूर्णिया 30अगस्त 26*पूर्णिया में रोजगार का महाकुंभ, 7882 युवाओं को मिली नौकरी